healthplanet.net

Posted on

इन 4 चीजों को नियमित रूप से खाएंगे तो नाखून होंगे हेल्दी, मजबूत-

मौसमी फलों को करें डाइट में शामिल

अक्सर लोग फलों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं। फल के सेवन से आप कई रोगों से बचे रह सकते हैं। फाइबर, विटामिंस से भरपूर फलों का सेवन करें। विटामिंस युक्त फलों के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे आप कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचे रह सकते हैं। ये विटामिंस टॉक्सिन पदार्थ को भी शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, कीवी, केले, स्ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल करें।

मजबूत नाखूनों के लिए खूब खाएं सब्जियां

हेल्दी नाखून पाना है, तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें। इनमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। साग जैसे पालक, मेथी, बथुआ का सेवन करें। गाजर खाने से भी त्वचा, नाखूनों और बालों को पोषण मिलता है।

प्रतिदिन पिएं दूध

दूध शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है। हड्डियों, दांतों के साथ ही नाखूनों को भी मजबूती देता है। नाखून को स्वस्थ रखने के लिए भी विटामिन, कैल्शियम की जरूरत होती है। पुरुष हों या महिलाएं, बच्चों की तरह आप भी प्रतिदिन दूध जरूर पिएं वरना आपके नाखून कमजोर हो जाएंगे।

नाखूनों को मजबूत बनाए अंडा

अंडा खाने से भी नाखून मजबूत और हेल्दीहोते हैं। अंडे में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन ए, बी-12, प्रोटीन, सेलेनियम आदि। अंडों का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर भी मजबूत होती है। आप एक अंडा प्रत्येक दिन खा सकते हैं, इससे नाखून तो हेल्दी होंगे ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी होंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info