Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भ्रूण स्थानांतरण के बाद आहार
भ्रूण स्थानांतरण के बाद आहार पूरी तरह से महिला पर निर्भर करता है। यह नहीं कहा जा सकता की एक महिला के लिए सुझाया गया आहार सभी महिलाओं के लिए उपयुक्त है। अपनी शारीरिक स्थिति तथा आवशयकता के अनुसार यह जरुरी है की महिला अपने डॉक्टर से आहार योजना के लिए अनुरोध करे।
कुछ सामान्य पोषक तत्त्व जो की आमतौर पर डॉक्टरों द्वारा निर्धारित की जाती है, इस प्रकार से है:
फोलिक एसिड
भ्रूण विकास के लिए फोलिक एसिड एक महत्वपूर्ण पोषक तत्त्व है जो की बच्चे में मस्तिष्क तथा रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए अत्यंत आवशयक है। डॉक्टर द्वारा दिए गए सप्लीमेंट के अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, शतावरी, अंडे, बीन्स, चावल, फलियां, तथा खट्टे फल फोलिक एसिड के समृद्ध स्रोत हैं।
आयरन
आयरन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्त्व है जिसका प्रमुख कार्य हीमोग्लोबिन का संश्लेषण है। हीमोग्लोबिन प्रजनन प्रणाली सहित शरीर के प्रत्येक ऊतक के पर्याप्त ऑक्सीजन और उचित कार्य के लिए आवश्यक है। शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया होता है। डॉक्टर द्वारा दिए गए सप्लीमेंट के अलावा आयरन के प्रमुख स्रोत गाजर, गुड़, कद्दू के बीज, पालक, चुकंदर की जड़, आदि हैं।
ज़िंक
ज़िंक शरीर में विभिन्न हार्मोनो के स्टार को संतुलित करता है को की प्रजनन प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। डॉक्टरी सप्लीमेंट के अलावा, ज़िंक प्रचुर मात्रा में अनाज, नट्स, डेयरी उत्पाद, मांस, तथा आलू में पाया जाता है।
स्वस्थ वसा
कई अध्ययनों से पता चलता है की पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड प्रजनन क्षमता, डिम्बाणुजनकोशिका, तथा भ्रूण की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। अगर स्वस्थ वसा के स्रोतों की बात करें तो इनमें मछली, अखरोट, जैतून का तेल, चिया बीज, तथा अलसी का तेल सम्मिलित है।
प्रोटीन युक्त भोजन
विकास और प्रजनन कार्य के लिए आवश्यक, प्रोटीन शरीर के निर्माण खंड हैं। भ्रूण प्रत्यारोपण के बाद के लिए खाना में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा गर्भावस्था के लिए आवशयक है। अगर प्रोटीन के अच्छे स्रोतों की बात करें तो इनमें मछली, बीन्स, टोफू, पनीर, दूध, नट्स, फलियां, तथा स्प्राउट्स शामिल हैं।
फल और सब्जियां
ये एंटीऑक्सिडेंट के प्रमुख स्रोत होते हैं तथा हमारे शरीर को detoxify करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के अलावा ये आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम के रूप में कई सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी प्रमुख स्रोत हैं जो की भ्रूण स्थानांतरण के बाद आहार में अवश्य सम्मिलित होना चाहिए।
इन पोषक तत्वों के अलावा, शरीर के जलयोजन को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए मौखिक तरल पदार्थों की सहायता से खुद को हाइड्रेट रखें।
| --------------------------- | --------------------------- |