healthplanet.net

Posted on

जीवविज्ञान यानि बायोलॉजी की एक शाखा होती है - भ्रूणविज्ञान जिसे अंग्रेजी में एम्ब्रॉयलॉजी (Embryology) कहते हैं। इसमें शिशु निर्माण के लिए जरूरी महिला और पुरुष युग्मकों (सेक्स कोशिकाओं) का अध्ययन किया जाता है। इसके साथ ही जन्मपूर्व विकास, निषेचन और भ्रूण विकास का अध्ययन भी एम्ब्रॉयलॉजी (Embryology) में किया जाता है। इसके अतिरिक्त, भ्रूण विज्ञान में जन्म से पहले होने वाले जन्मजात विकारों का अध्ययन भी शामिल है, जिसे टेराटोलॉजी (Teratology) के रूप में जाना जाता है।

इसका जनक अरस्तू को माना जाता है क्योंकि अरस्तु ने एक सिद्धांत दिया था जिसे एपिजेनेसिस कहा जाता है। इस सिद्धांत के अनुसार, अंडे और शुक्राणु का विकास चरणों में होता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान, कार्ल अर्नस्ट वॉन बेयर की एम्ब्रॉयलॉजी (Embryology) से विकसित हुआ है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info