Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्भ में पलते बच्चे का साप्ताहिक विकास: फोटो
जैसे-जैसे आपका पेट बढ़ता जाता है, आप शायद यह जानना चाहेंगी कि गर्भ में भीतर क्या हो रहा है, आपका शिशु क्या कर रहा है और किस तरह विकसित हो रहा है।
यहां जानें कि गर्भाधान से लेकर जन्म के कुछ दिनों पहले तक सप्ताह दर सप्ताह गर्भ में क्या चल रहा होता है।
मुस्कुराती हुई गर्भवती महिला
गर्भ में बच्चे के विकास की झलक!
गर्भावस्था में गर्भ के भीतर क्या चल रहा होता है और निषेचन (फर्टिलाइजेशन) से लेकर जन्म के ठीक पहले तक शिशु का विकास कैसे होता है, इस स्लाइडशो में जानें।
निषेचन
निषेचन (फर्टिलाइजेशन)
शुक्राणु, डिंब तक पहुंचकर इसका भेदन करता है और इस तरह डिंब का निषेचन होता है। निषेचित डिंब को युग्मज (जाइगोट) कहा जाता है। इसके बाद जैसे ही जाइगोट डिंबवाही नलिका से नीचे आता है, यह समरूप यानि एक जैसी कोशिकाओं में विभाजित होना शुरु हो जाता है।
गर्भाधान की प्रक्रिया के बारे में यहां विस्तार से पढ़ें।
आपको शायद अभी कुछ हफ्तों तक अपने गर्भवती होने का पता नहीं चलेगा। डॉक्टर आपकी अंतिम माहवारी के पहले दिन से गणना करके शिशु की अनुमानित जन्म तिथि के बारे में बताएंगी।
प्रत्यारोपण
प्रत्यारोपण (इम्प्लांटेशन)
निषेचित डिंब अब खुद को गर्भाशय की मोटी परत से जोड़ लेता है, जहां यह बढ़ना और विकसित होना जारी रखता है। अगले नौ महीनों में यह जाइगोट कोशिकाओं के गोलाकार गुच्छे से आपके शिशु के रूप में विकसित होगा।
गर्भस्थ शिशु का 1 से 9 हफ्तों का विकास इस विडियो में देखें।
गर्भावस्था का पता चलने पर आपका सबसे पहला कदम होगा एक डॉक्टर का चयन करना। डॉक्टर बताएंगी कि आपको आगे कौन से टेस्ट करवाने हैं।
4 सप्ताह में भ्रूण विकास
4 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके गर्भ में कोशिकाओं का गोलाकार गुच्छा अब भ्रूण (एम्ब्रेयो) के रूप में विकसित हो रहा होता है। इसका माप अभी केवल खसखस के बीज जितना ही है। अपरा (प्लसेंटा) विकास के शुरुआती चरण में हैं।
यहां विस्तार से पढ़ें कि चौथे हफ्ते में शिशु का विकास कैसे होता है!
हो सकता है अब आप गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण जैसे कि संवेदनशील स्तन या निप्पलों में सिहरन या झुनझुनी आदि महसूस करने लगी हों।
5 सप्ताह में भ्रूण विकास
5 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके बच्चे के मस्तिष्क के अंश अब विकसित होना शुरु हो गए हैं। शिशु का माप अभी करीब तिल के एक बीज के समान है और इस समय वह इंसान कम, मेंढ़क का डिंभकीट ज्यादा लगता है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि पांचवे हफ्ते में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भस्थ शिशु को तंत्रिका ट्यूब दोष (न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट) से बचाने के लिए पहली तिमाही में फॉलिक एसिड अनुपूरक का सेवन बहुत जरुरी है। गर्भावस्था के दौरान फॉलिक एसिड के बारे में हमारा यह लेख पढ़ें।
6 सप्ताह में भ्रूण विकास
6 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके बच्चे का छोटा सा दिल धड़कने लगा है। वह अब तकरीबन दाल के एक दाने के बराबर है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि छठे हफ्ते में शिशु का विकास कैसे होता है!
आप पौष्टिक व संतुलित भोजन के सेवन की आदत बनाएं। गर्भावस्था के इस चरण पर आपको क्या खाना चाहिए, यहां जानें।
7 सप्ताह में भ्रूण विकास
7 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके बच्चे की हाथों और पैरों की उंगलियां आपस में जुड़ी हुई हैं। उसके दांत और तालु बन रहे हैं और सिर के दोनों तरफ कान विकसित हो रहे हैं। अब आपके शिशु का माप एक छोले के बराबर हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि सातवें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था की शुरुआत में खून के धब्बे या रक्तस्त्राव होना सामान्य है, मगर कई बार यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इस बारे में तुरंत अपनी डॉक्टर को बताना चाहिए।
8 सप्ताह में भ्रूण विकास
8 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपका शिशु अब अपनी कोहनियां और घुटनें मोड़ सकता है। उसकी मुखाकृति अब धीरे-धीरे अधिक स्पष्ट होती जा रही है, क्योंकि उसका ऊपरी जबड़ा और नाक अब आकार लेने लगे हैं। उसका माप अब राजमा के बराबर है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि आठवें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
हो सकता है आपको मिचली और उल्टी जैसे लक्षण महसूस होने शुरु हो गए हों। मिचली से राहत पाने के उपायों के बारे में यहां पढ़ें।
9 सप्ताह में भ्रूण विकास
9 हफ्ते की प्रेगनेंसी
इस सप्ताह आपका शिशु विकास के भ्रूणीय चरण (फीटल स्टेज) में प्रवेश करेगा, जो कि उसके जन्म तक जारी रहेगा। उसकी पलकें अब आंखों को ढक लेंगी। शिशु का माप अब करीब एक अंगूर के बराबर होगा।
यहां विस्तार से पढ़ें कि नौंवें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
सक्रिय रहना और रोजमर्रा के कामकाज करते रहने से स्वस्थ गर्भावस्था में मदद मिलती है। यहां जानें कि गर्भावस्था में कौन से व्यायाम करना सुरक्षित है।
10 सप्ताह में भ्रूण विकास
10 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु का ह्दय अब पूरी तरह विकसित हो चुका है, और अब वह आपके दिल से करीब तीन गुणा ज्यादा तेजी से धड़क रहा है। वह अपने हाथों को भी आपस में मिला सकता है। शिशु अब करीब हरे जैतून के जितना हो गया है। यहां विस्तार से पढ़ें कि 10वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
11 से 13 सप्ताह की गर्भावस्था के बीच आपका न्यूकल ट्रांसलुसेंसी (एनटी) स्कैन होगा।
11 सप्ताह में भ्रूण विकास
11 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपका शिशु अब हाथ-पैर मारने और उन्हें फैलाने में व्यस्त है। उसका मुंह लगभग पूरा तैयार हो गया है। अब वह करीब एक अंजीर के बराबर है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 11वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जिन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे लक्षणों के प्रति विशेष सावधानी बरतें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
12 सप्ताह में भ्रूण विकास
12 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके बच्चे की आंखें अब एक दूसरे के और नजदीक आ गई हैं और उसकी छोटी-छोटी कर्णपाली (ईयरलोब) आकार लेने लगी हैं। उसके मस्तिष्क में सूत्रयुग्मन (साइनेप्स) बन रहे हैं। वह अब करीब एक छोटे नींबू जितना है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 12वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
स्वस्थ गर्भावस्था और स्वस्थ शिशु के लिए जरुरी है कि आप स्वस्थ आहार खाएं। पोषण से भरपूर सेहतमंद स्नैक्स के विकल्पों के लिए यह स्लाइडशो देखें।
13 सप्ताह में भ्रूण विकास
13 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु की उंगलियों में अलग-अलग छोटी छापें (फिंगरप्रिंट) बनने लगी हैं। वह अब मटर की एक फली के जितना लंबा हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 13वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था में शरीर को सामान्य से अधिक आयरन की जरूरत होती है। आयरन के अच्छे स्त्रोतों के बारे में हमारा यह स्लाइडशो देखें।
14 सप्ताह में भ्रूण विकास
14 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपका शिशु अब आंखे तिरछी करने, भौहें चढ़ाने से लेकर मुंह बनाने तक के भाव बनाता है। वह अब लगभग एक बड़े नींबू जैसा हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 14वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
अब आप गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में प्रवेश कर चुकी हैं। पहली तिमाही के बाद गर्भपात का खतरा काफी कम हो जाता है और गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण जैसे कि मिचली व थकान भी अब कम होने लगती है।
15 सप्ताह में भ्रूण विकास
15 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु के नाखून पूरी तरह बन गए हैं और उसके सभी जोड़ व अंग अब हिल सकते हैं। शिशु अब एक सेब के माप जितना बड़ा हो गया है। यहां विस्तार से पढ़ें कि 15वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था में वजन बढ़ना एकदम सामान्य है और इस बात का संकेत है कि आपके शिशु का विकास सही ढंग से हो रहा है।
16 सप्ताह में भ्रूण विकास
16 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु की श्वसन प्रणाली अब पूरी तरह कार्य कर रही है। उसका दिल करीब 28 लीटर खून हर रोज उसके नन्हें शरीर में पहुंचा रहा है। वह अब एक नाशपाती के जितना हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 16वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था में लंबे समय तक तनावग्रस्त रहना गर्भ में पल रहे शिशु को प्रभावित कर सकता है। आपकी मनोदशा और भावनाओं का अजन्मे शिशु पर पड़ने वाले असर के बारे में यहां पढ़ें।
17 सप्ताह में भ्रूण विकास
17 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु की हड्डियां सख्त बनती जा रही हैं। उसके सुनने की क्षमता भी हर रोज बेहतर हो रही है। वह अब करीब अदरक की एक गांठ जितना हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 17वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
18-20 सप्ताह के बीच आपका एनॉमली स्कैन (अल्ट्रासाउंड स्कैन लेवल II) करवाया जाएगा। इसमें आप शिशु को हिलते-डुलते हुए देख सकेंगी।
18 सप्ताह में भ्रूण विकास
18 हफ्ते की प्रेगनेंसी
उसके कान अब अपनी अंतिम स्थान पर विकसित हो गए हैं और सिर से अलग दिखाई देते हैं। उसकी नन्हीं भौंहें भी अब उभरने लगी हैं। अब वह लगभग एक बड़ी शिमला मिर्च जितना हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 18वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
अधिकांश गर्भवती महिलाएं 18 और 20 सप्ताह की गर्भावस्था के बीच पहली बार शिशु के हिलने-डुलने पर हल्की फड़फड़ाहट महसूस करने लगती हैं। गर्भ में शिशु की हलचल के बारे में यहां और अधिक पढ़ें।
19 सप्ताह में भ्रूण विकास
19 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपका शिशु अब आपको सुन सकता है। उसकी सिर की त्वचा में भी पतले बाल अब उगने लगे हैं। वह अब तकरीबन एक बड़े टमाटर जितना हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 19वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
प्रेगनेंसी में सेक्स को लेकर मन में बहुत सी शंकाएं रहती हैं। गर्भावस्था में सुरक्षित संभोग के बारे में हमारा यह लेख पढ़ें।
20 सप्ताह में भ्रूण विकास
20 हफ्ते की प्रेगनेंसी
दिन-प्रतिदिन आपका शिशु और अधिक क्रियाशील व फुर्तीला होता जा रहा है। वह शायद अपने अंगूठों या उंगलियों को चूसने भी लगा है! वह निगलने का भी अभ्यास कर रहा है। शिशु अब एक केले जितना लंबा हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 20वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था में योग एक सुरक्षित व्यायाम माना जाता है। आप हमारे प्रसवपूर्व योग के विडियो देखकर आपकी गर्भावस्था के चरण के अनुसार उचित योगासन सीख सकती हैं।
21 सप्ताह में भ्रूण विकास
21 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु की भौहें अब घनी हो रही हैं, उसके होंठ अधिक स्पष्ट दिख रहे हैं। उसकी आंखें भी बंद पलकों के भीतर तेजी से इधर-उधर घूम रही हैं। अब वह लगभग एक गाजर के जितना लंबा हो गया है। यहां विस्तार से पढ़ें कि 21वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भस्थ शिशु का 21 से 27 हफ्तों का विकास इस विडियो में देखें।
यदि आपने अभी तक डिलीवरी के लिए अस्पताल का चयन नहीं किया है, तो अब ऐसा कर लें। मेटरनिटी हॉस्पिटल चुनते समय यहां बताई गई जरुरी सुविधाओं पर ध्यान दें।
22 सप्ताह में भ्रूण विकास
22 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु की उंगलियों के नाखून पोर के ऊपरी सिरे तक बढ़ गए हैं। उसके दांतों के अंकुर (टूथ बड) ने भी अपनी जगह ले ली है। आपका शिशु अब लगभग एक लंबे खीरे या ककड़ी के समान हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 22वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था के बढ़ने पर अक्सर कमर व पीठ दर्द की शिकायत होती है। पीठ दर्द से राहत के उपायों के बारे में पढ़ें।
23 सप्ताह में भ्रूण विकास
23 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु महसूस कर सकता है कि आप हिल-डुल रही हैं, और शायद आप भी शिशु का हिलना-डुलना महसूस कर सकेंगी। अब आपके गर्भस्थ शिशु का वजन करीब एक बड़े आम के समान हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 23वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था के हॉर्मोन प्रोजेस्टीरोन की वजह से हो सकता है आपको कब्ज की समस्या हो। इससे राहत के उपायों के बारे में यहां पढ़ें।
24 सप्ताह में भ्रूण विकास
24 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु की स्वाद कलिकाएं अब काम कर रही हैं। उसका मस्तिष्क भी अब तेजी से विकसित हो रहा है। वह अब करीब-करीब एक भुट्टे के बराबर है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 24वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
आप शायद अपने पेट, कूल्हों और स्तनों पर हल्की लाल रेखाएं पाएं। इन्हें स्ट्रेई या स्ट्रेच मार्क्स यानि खिंचाव के निशान कहा जाता है। यहां जानें कि स्ट्रेच मार्क्स की दिखावट कम करने के लिए आप क्या उपाय आजमा सकती हैं।
25 सप्ताह में भ्रूण विकास
25 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु के बालों का अपना रंग और टेक्सचर है। उसका लंबा और पतला-दुबला शरीर अब गोलमटोल होना शुरु हो रहा है। उसका माप अब लगभग एक औसत शलगम के समान है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 25वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था में ऐसे कार्य नहीं करना चाहिए जिसमें गिरने, संतुलन बिगड़ने, चोट लगने या गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचने का खतरा हो। यहां पढ़ें कि गर्भावस्था के दौरान कौन सी गतिविधियां नहीं करनी चाहिए।
26 सप्ताह में भ्रूण विकास
26 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु की त्वचा के नीचे चर्बी बढ़ रही है। बढ़ते शरीर को मजबूत होती रीढ़ का सहारा मिल रहा है। शिशु अब लगभग एक हरी प्याज के जितना लंबा हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 26वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर की जांच आपकी स्वास्थ्य देखभाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस चरण में हाई ब्लड प्रेशर को जैस्टेशनल हाइपरटेंशन कहा जाता है। यदि इसका पता चले तो डॉक्टर आगे टेस्ट करवाने के लिए कह सकती हैं।
27 सप्ताह में भ्रूण विकास
27 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु को अब हिचकियां भी आ सकती हैं। उसका वजन अब करीब एक फूलगोभी के जितना है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 27वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
गर्भावस्था के 28 से 32 सप्ताह के बीच ग्रोथ स्कैन कराया जाता है। इसमे पता चलता है कि शिशु सामान्य ढंग से बढ़ रहा है या नहीं।
28 सप्ताह में भ्रूण विकास
28 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपका शिशु अब आंखें खोल और झपक सकता है। उसकी नाजुक पलकें अब आ गई हैं, और आंखें अब आंसू पैदा कर सकती हैं। वह अब लगभग एक बैंगन के जितना हो गया है। यहां विस्तार से पढ़ें कि 28वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
आपके प्रसव की नियत तिथि अब पास आ रही है और जल्द ही आपका नन्हा शिशु आपकी गोद में होगा। यहां जानें कि शिशु के आने से पहले आपको क्या-क्या तैयारियां करने की जरुरत है।
29 सप्ताह में भ्रूण विकास
29 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु के मस्तिष्क में अरबों न्यूरोन्स बन रहे हैं और यह अब परिष्कृत होता जा रहा है। वह अब करीब-करीब एक कद्दू के बराबर है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 29वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
तीसरी तिमाही में संभोग (सेक्स) को लेकर अक्सर कुछ आशंकाएं रहती हैं। इन सभी आंशकाओं का समाधान हमारे इस लेख में पढ़ें।
30 सप्ताह में भ्रूण विकास
30 हफ्ते की प्रेगनेंसी
अब आपका शिशु रोशनी में बदलाव को पहचान सकता है। लंबाई के आधार पर शिशु की बढ़त अब जल्द ही धीमी पड़ जाएगी, मगर जन्म के समय तक उसका वजन बढ़ना जारी रहेगा। वह अब तकरीबन एक पत्तागोभी के जितना बड़ा हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 30वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
तीसरी तिमाही में आपको किन पोषक तत्वों की ज्यादा जरुरत है और आपका आहार कैसा होना चाहिए, हमारे तिमाही-दर-तिमाही डाइट प्लान में जानें।
31 सप्ताह में भ्रूण विकास
31 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपका बच्चा अब अपना सिर एक तरफ से दूसरी तरफ घुमा सकता है। वह अब और अधिक नवजात शिशु जैसा दिखने लगा है। उसका वजन अब एक नारियल के बराबर है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 31वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
अधिकांश माँएं नॉर्मल डिलीवरी ही चाहती हैं और सीजेरियन आॅपरेशन होने की आशंका उन्हें काफी डरा सकती है। सीजेरियन आॅपरेशन के जोखिम और फायदों के बारे में यह लेख पढ़ें।
32 सप्ताह में भ्रूण विकास
32 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु के हाथों और पैरों की उंगलियों के नाखून अब पूरी तरह विकसित हो गए हैं। शिशु के बाल भी घने हो रहे हैं। अब वह लगभग एक बड़े मिश्रीकंद के जितना हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 32वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
प्रसव के संकुचनों को लेकर आपके मन में शंका व डर हो सकता है। यहां पढ़ें कि प्रसव शुरु होने के क्या लक्षण हैं।
33 सप्ताह में भ्रूण विकास
33 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु का मस्तिष्क और तंत्रिका प्रणाली पूरी तरह विकसित हो चुकी है। उसकी त्वचा भी अब कम झुर्रीदार हो गई है। बच्चे का वजन अब एक अनानास के समान हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 33वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
नॉर्मल डिलीवरी को लेकर अक्सर गर्भवती महिलाओं के मन में डर रहता है। प्रसव और शिशु का जन्म कैसे होता है, हमारा यह विडियो देखकर जानें।
34 सप्ताह में भ्रूण विकास
34 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु के फेफड़े अब पूरी तरह विकसित हो चुके हैं। उसके शरीर पर चर्बी चढ़ना जारी है। वह अब एक मध्यम आकार के खरबूजे जितना हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 34वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
डिलीवरी की नियत तिथि से अब केवल कुछ ही हफ्तों दूर है। हमारा यह लेख पढ़कर जानें कि आपको अस्पताल ले जाने वाले बैग में क्या-क्या सामान रखना चाहिए।
35 सप्ताह में भ्रूण विकास
35 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु का अधिकांश शारीरिक विकास अब पूरा हो चुका है। अगले कुछ हफ्तों में उसका प्रतिदिन करीब 28 से 30 ग्राम वजन बढ़ेगा। अब वह एक बड़े खरबूजे जितना भारी हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 35वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
यहां जानें कि क्या गर्भावस्था के अंतिम चरण में घी पीने से डिलीवरी में आसानी होती है।
36 सप्ताह में भ्रूण विकास
36 हफ्ते की प्रेगनेंसी
हो सकता है आपका शिशु अब जन्म की उचित अवस्था यानि सिर नीचे वाली अवस्था में आ गया हो। वह अब एक बड़े रोमेन लैटस (सलाद के पत्ते) जितना लंबा है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 36वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
प्रसव के विभिन्न चरणों और प्रसव के लिए सबसे बेहतरीन अवस्थाओं के बारे में जानकारी होना भी काफी काम आता है।
37 सप्ताह में भ्रूण विकास
37 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपका शिशु अब पूर्ण अवधि (फुल टर्म) शिशु है। वह रसपालक (स्विस चार्ड) के एक डंठल की लंबाई जितना है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 37वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
यदि लेबर पेन को लेकर आपके मन में डर है, तो आप प्रसव के दर्द से राहत के विकल्पों में से एक चुन सकती हैं।
38 सप्ताह में भ्रूण विकास
38 हफ्ते की प्रेगनेंसी
शिशु अपने हाथों से मजबूत पकड़ बना सकता है। वह अब करीबन एक कटहल के बराबर हो गया है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 38वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
डिलीवरी के बाद अक्सर पारंपरिक एकांतवास की परंपरा रहती है। प्रसव के बाद के पहले 40 दिन किस तरह बिताने चाहिए, यहां जानें।
39 सप्ताह में भ्रूण विकास
39 हफ्ते की प्रेगनेंसी
आपके शिशु के सभी अंग अच्छी तरह विकसित हो चुके हैं। वह अब किसी भी दिन जन्म ले सकता है! वह अब तकरीबन एक छोटे तरबूज जितना भारी है।
यहां विस्तार से पढ़ें कि 39वें सप्ताह में शिशु का विकास कैसे होता है!
डिलीवरी के बाद आपको कैसा महसूस होगा और शिशु के जन्म के बाद क्या शारीरिक बदलाव आते हैं, यहां जानें।
40 सप्ताह में भ्रूण विकास
40 हफ्ते की प्रेगनेंसी
यदि आप अभी भी गर्भवती हैं, तो डॉक्टर शायद आपको प्रसव प्रेरित करवाने (इंड्यूस्ड लेबर) के लिए कह सकती हैं।
नवजात शिशु की देखभाल कैसे की जानी चाहिए और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, यहां जानें।
| --------------------------- | --------------------------- |