Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आंखों की खूबसूरती बनाए रखने में आईब्रो का अहम हिस्सा माना जाता है। अगर आईब्रो काली और घनी हैं, तो चेहरे की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं। मगर कई महिलाओं की आईब्रो उम्र से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाती हैं।
ऐसे में जब लॉकडाउन की स्थिति में पार्लर बंद है, तो आप इन्हें घर पर ही माटी और डार्क कर सकती हैं। वैसे तो आप यह काम मेकअप के जरिए भी कर सकती हैं, मगर नेचुरल लुक के लिए आपको प्राकृति डाई का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानें कैसे करें ये काम...
1. कॉफी
कॉफी में बालों को रंगने के गुण पाए जाते हैं। कई लोग हेयर कलर करते वक्त मेंहदी के मिश्रण में कॉफी भी मिलाते हैं। तो अगर आप चाहें इसे अपनी भौहों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
1 कप पानी
कॉफी पाउडर
पेस्ट बनाने की विधि-
दो बड़े चम्मच ठंडे पानी में दो चम्मच कॉफी मिलाएं।
गैस पर पानी उबालें और उस कॉफी के घोल को डालें। अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें।
अब अपनी आईब्रो पर ब्रश की मदद से पेस्ट को लगाएं।
इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे सादे पानी से धो लें।
आप चाहें तो इस पेस्ट में थोड़ी मात्रा मेहंदी पाउडर भी मिला सकती हैं। लेकिन इसकी मात्रा थोड़ी कम होनी चाहिए।
2. आंवला
यदि आपके बाल और आईब्रो समय से पहले सफेद होने लगे हैं, तो आंवला आपके काम आ सकता है। यह स्वाभाविक रूप से बालों को काला करने में मदद करता है।
सामग्री
5 अमला
एक गिलास पानी
पेस्ट बनाने की विधि-
आंवले को छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें 1 गिलास पानी में अच्छी तरह से उबाल लें।
मिश्रण को ठंडा करें और उससे अपनी आईब्रो को धोएं।
इसे थोड़ा अतिरिक्त बनाकर रखें और हर रोज इसका उपयोग करें।
ऐसा हफ्ते में 1-2 बार करें।
4. नेचुरल डाई
नेचुरल कलर, सफेद आइब्रो को काला करने में मदद करते हैं। आप ऐसे खाद्य पदार्थ ले सकती हैं, जिनमें प्राकृतिक रंग जैसे चुकंदर, सेज और केसर हों। इन खाद्य पदार्थों से रस निकालें और फिर अपनी आईब्रो पर ब्रश की मदद से लगाएं। आप दिन में एक बार इसका उपयोग कर सकती हैं।
3. करें विटामिन का सेवन
विटामिन बी-12, एच, और डी-3 की कमी के कारण बहुत से लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। यदि आप उन्हें दुबारा काला करना चाहती हैं, तो विटामिन्स का उपयोग करें। अपने हर दिन के आहार में चिकन, मछली, अंडे, पनीर, और बादाम जैसे विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ और सप्लीमेंट लें।
5. इन तरीकों से भी आइब्रो बना सकती हैं ब्लैक:
प्लकिंग: जो बाल सफेद हों, उन्हें बाहर निकाल दें। लेकिन ऐसा तभी करें जब एक या दो बाल ही सफेद हों।
आईब्रो पेंसिल या पैलेट: ये बहुत सारे रंगों में बाजार में उपलब्ध हैं।
टेंपरेरी डाई: बाजार में कई सारे टेंपरेरी डाई उपलब्ध हैं जो प्रभावी हैं।
मस्कारा: आइब्रो पेंसिल या पैलेट न हो, तो काजल का उपयोग करके सफेद आईब्रो को ढंका जा सकता है।
इस तरह से आप अपनी सफेद होती आईब्रोज को काला और घना बना सकती है। नेचुरल चीजों के उपयोग से आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी नहीं होगी तो आप बेफिक्र इनका प्रयोग कर सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |