Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मल्टीविटामिन लेने का सही समय क्या है? जानें सुबह, शाम या फिर रात कब लें कौन सा मल्टीविटामिन
क्या आप जानते हैं कि दिन भर में जो भी फूड या फिर कोई भी चीज आप खाते हैं उससे आपके शरीर को अलग-अलग काम करने के लिए विटामिन और मिनरल्स प्राप्त होते हैं। ये विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर को अंदर और बाहर दोनों जगह से फिट रखने में मदद करते हैं। दरअसल हर एक विटामिन की अपनी एक विशिष्ट भूमिका होती है और कोई दूसरा विटामिन उसकी जगह नहीं ले सकता है। होता यूं है कि जब भी हमारे शरीर को लंबे वक्त तक किसी एक विशेष पोषक तत्व की पर्याप्त मात्रा नहीं प्राप्त होती है तो हमारे शरीर में उस पोषक तत्व की कमी हो जाती है और शरीर में अलग-अलग प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती है।
शरीर में इन विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए ही लोग मल्टीविटामिन लेते हैं या फिर सप्लीमेंट के साथ शरीर में इन विटामिन्स की आपूर्ति करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक निश्चित समय पर मल्टीविटामिन लेने से इसके स्वास्थ्य लाभ को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि किस समय मल्टीविटामिन लेने से मिलता है ज्यादा फायदा।
जानें मल्टीविटामिन लेने का सही समय
मल्टीविटामिन लेते वक्त आपके दिमाग में दो बातें हमेशा रहनी चाहिए पहली नियमित रूप से मल्टीविटामिन लेना और सही समय पर मल्टीविटामिन लेना। आपको नियमित रूप से और सही समय पर मल्टीविटामिन लेने चाहिए। कुछ मल्टीविटामिन को भोजन के बाद लेना सबसे अच्छा माना जाता है, जबकि अन्य मल्टीविटामिन को खाली पेट लेना सही होता है। ऐसा माना जाता है कि एक विशेष समय पर कुछ मल्टीविटामिन लेने से प्रतिकूल प्रभाव का खतरा कम हो सकता है। इस लेख में, हम आपको विभिन्न प्रकार के मल्टीविटामिन लेने का सही समय बता रहे हैं ताकि आप इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।
पानी में घुलने वाले मल्टीविटामिन
पानी में घुलने वाले विटामिन न तो शरीर में बनते हैं और न ही इन्हें शरीर में इकठ्ठा किया जा सकता है। दरअसल हमारा पाचन तंत्र शरीर के लिए जरूरी विटामिन की मात्रा को अवशोषित कर लेता है और बाकी को शरीर से बाहर निकाल देता है। इसलिए इन विटामिन का नियमित रूप से सेवन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। पानी में घुलने वाले विटामिन आसानी से पानी में घुल जाते हैं, जिसके कारण शरीर के लिए इसे अवशोषित करना आसान हो जाता है। विटामिन सी और विटामिन बी सभी पानी में घुलनशील विटामिन हैं और खाली पेट इनका सेवन सबसे अच्छा होता है क्योंकि ये बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं। इन विटामिनों को सुबह या नाश्ते से 30 मिनट पहले लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
फैट-सॉल्यूबल विटामिन
दूसरे प्रकार के विटामिन वह होते है जो फैट के माध्यम से हमारे शरीर में घुल जाते हैं हालांकि हमारे शरीर को कम मात्रा में इन विटामिन की आवश्यकता होती है। दरअसल होता यूं है कि अतिरिक्त विटामिन लेने से आमतौर पर शरीर में ये फैट के साथ जमा हो जाते हैं और शरीर में फैट सॉल्यूबल विटामिन के अत्यधिक सेवन से विटामिन टॉक्सिटी होती है। विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन डी कुछ सामान्य फैट सॉल्यूबल विटामिन हैं। इन पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए सैच्यूरेटेड फैट या तेल के साथ लिया जाना चाहिए।
बच्चे के जन्म से पहले लिए जाने वाले विटामिन
ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को शिशु के बेहतर विकास के लिए मल्टीविटामिन लेने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को आम तौर पर आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। ये विटामिन दोपहर के भोजन से पहले लिया जाता है क्योंकि इस समय बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।
इस बात का रखें विशेष ध्यान
मल्टीविटामिन लेते वक्त इस बात का ध्यान रखनें की जरूरत है कि इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। अगर आप इनका सेवन बीच में ही छोड़ देते हैं तो तो आप इनके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आपको डॉक्टर की सलाह के बिना कोई सप्लीमेंट नही लेना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |