healthplanet.net

Posted on

खाना ठीक से न पचने पर शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण (Indigestion Signs and Symptoms) :-

1. भोजन के बाद पेट में भारीपन

कई बार ऐसा होता है कि हम भोजन कर रहे होते हैं और पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। या फिर भोजन के बाद काफी देर तक आपको भारीपन महसूस होता है। दरअसल यह शरीर में खराब पाचन का संकेत है। भोजन से पहले ही या आधा भोजन करते ही पेट में भारीपन महसूस होना शरीर में खराब पाचन का संकेत होता है। ऐसा इसलिए होता है कि पहले से आपने जो भोजन लिया है वह सही ढंग से पच नहीं पाया है। अगर आपको भी लगातार यह समस्या हो रही है तो समझ जाना चाहिए कि आपके शरीर में खाना सही ढंग से नहीं पच रहा है।

2. पेट के ऊपरी हिस्से में जलन

जब आपका पाचन तंत्र कमजोर होता है या सही ढंग से खाना नहीं पचता है तो आपको पेट के ऊपरी हिस्से में जलन की समस्या जरूरी होगी। आपकी छाती और नाभि के बीच के हिस्से में जलन और बेचैनी भी शरीर में खराब पाचन का संकेत होती है। पेट में जलन का सबसे प्रमुख कारण एसिड का निर्माण और भोजन को पचाने वाले एंजाइम का सही ढंग से न बनना होता है। अगर आपको भी लगातार यह समस्या हो रही है तो समझ जाना चाहिए कि आपके पेट में खाना सही ढंग से पच नहीं पा रहा है।

3. पेट में गैस और डकार

शरीर के ऊपरी पाचन तंत्र से अतिरिक्त हवा को निकालने के तरीके को डकार या बर्पिंग कहते हैं। बेल्चिंग या पासिंग गैस (फ्लैटस) प्राकृतिक और सामान्य माना जाता है लेकिन जब यह बार-बार होने लगे तो पाचन तंत्र में खराबी का संकेत भी हो सकता है। पेट में अधिक गैस बनना और बार-बार गैस छोड़ना भी खराब पाचन का संकेत है। जब आपके द्वारा सेवन किया जाने वाले भोजन पेट में सही ढंग से पच नहीं पाता है तो ये समस्याएं होती हैं। ऐसी स्थिति में आपको एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

4. उल्टी और मतली

आपको उल्टी और मतली की समस्या कई कारणों से हो सकती है। लेकिन जब बार-बार मतली या जी मचलाने की समस्या हो या उल्टी हो तो यह भी शरीर में खराब पाचन का संकेत हो सकता है। जब आपके द्वारा खाया जाने वाला भोजन सही ढंग से नहीं पचता है तो आपको उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है। बदहजमी या अपच की वजह से आपको लगातार यह समस्या हो सकती है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

5. भूख न लगना

अपच या बदहजमी के कारण आपको भूख न लगने की समस्या हो सकती है। जब आपके शरीर में भोजन सही ढंग से नहीं पच पाता है तो आपको भूख के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। मान लीजिए आप दिन में 3 बार भोजन करते हैं लेकिन जब आपके पेट में पहली बार का खाया हुआ भोजन सही ढंग से नहीं पचेगा तो आपको अगली बार खाने की इच्छा नहीं होगी। दरअसल यह शरीर में खराब पाचन का संकेत होता है। भूख कम लगने या भूख के पैटर्न में बदलाव होने पर आपको चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info