healthplanet.net

Posted on

ये उपाय आजमाकर 'भूल' जाएंगे भूलने की आदत!

हममें से ज्यादातर लोगों को भूलने की आदत होती है, अक्सर लोग अपनी चीजें यहां-वहां रखकर भूल जाते हैं। खासतौर पर दफ्तर में काम करने वालों के साथ ज्यादा मुश्किलें आती हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिसे आजमाकर आप भूलने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं।

अगर आपको भूलने की आदत है तो सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान दें। खाने में बादाम, अखरोट, ब्लूबेरीज और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। वो चीजें जो ओमेगा 3 फैटी ऐसिड्स से भरपूर हो, आपकी याददाश्त बढ़ाने में खासी काम आती हैं।

भूलने की आदत की एक वजह ये भी होती है पर्याप्त नींद ना लेना, इसलिए रोजाना कमसे कम 8 घंटे की नींद पूरी करें।

रोज एक्सरसाइज करना भी आपकी यादाश्त को सही रखता है, इसलिए कोशिश करें कि रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज या वॉक करें।

अक्सर लोग तनावमुक्त होने के लिए एल्कोहलिक पदार्थों का सेवन करने लगते हैं। इन पदार्थों का सीधा असर दिमाग पर प़ड़ता है, जिससे मनुष्य की याददाश्त क्षमता कमजोर हो जाती है। इसलिए नशीले पदार्थों से दूर रहें।

तनाव में रहने की वजह से भी लोगों को भूलने की आदत पड़ जाती है, इसलिए कोशिश करें कि आप तनाव से बचें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info