Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भूख कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic Herbs for reduce Appetite) :-
1. त्रिफला से भूख (Triphala) करें कंट्रोल
अगर आपको काफी ज्यादा भूख लगती है, तो त्रिफला का सेवन करें। त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से मिलकर तैयार किया जाता है। जिसमें आमलकी (भारतीय करौदा), बिभीतकी (टर्मिनलिया बेलिरिका), हरीतकी (टर्मिनलिया चेबुला) शामिल है। रिसर्च के मुताबिक, त्रिफला का सेवन करने से भूख कंट्रोल होता है। साथ ही यह टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित मरीजों के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से आप अपने शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह आपके बढ़ते वजन से निजात दिला सकता है।
2. गुग्गुल (Guggul) है लाभकारी
गुग्गुल मुकुल लोहबान के पेड़ की सूखी हुई राल (गोंद) होती है। भूख को कंट्रोल करने के लिए आप गुग्गुल का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में इसका इस्तेमाल शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर में मौजूद वसा की कोशिकाओं को तोड़ने के लिए किया जाता है। साथ ही यह आपके शरीर में हार्मोन को संतुलित करता है।
3. कलौंजी (Kalonji) का सेवन करें
कलौंजी, जिसे काला बीज या काला जीरा (निगेला सैटिवा) के रूप में भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल भारतीय किचन में काफी व्यापक रूप से किया जाता है। निगेला सैटिवा बीज (Nigella sativa) और तेल का इस्तेमाल करने से शरीर का वजन कंट्रोल होता है। यह आपके बढ़ते भूख को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही यह महिलाओं और पुरुषों के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी माना जाता है।
4. विजयसार (Vijayasar) है असरदार
विजयसार के (Pterocarpus marsupium) के अर्क को कीनो ट्री (Kino tree) के नाम से भी जाना जाता है। यह आपके बढ़ते भूख को कंट्रोल करने में प्रभावी है। इससे आप अपने वजन कम करने करते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में मौजूद वसा कम होता है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
भूख को कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक टिप्स:-
डिप्रेशन और स्ट्रेस की वजह से कुछ लोगों को काफी ज्यादा भूख लगती है। ऐसे में अगर आप किसी भी मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं, तो इसका समय पर इलाज कराएं। वहीं, स्ट्रेस और डिप्रेशन को कंट्रोल करें।
रात के समय वसायुक्त आहार लेने से बचें। वहीं, अधिक मसालेदार चीजों का सेवन न करें। इससे आपके खाने की इच्छा बढ़ती है।
दिन की शुरुआत करने के लिए गुनगुना नींबू पानी पिएं। यह आपके पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में असरदार होता है।
भूख को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। यह आपके दोष के अनुकूल होना चाहिए।
अच्छी और गहरी नींद लें।
| --------------------------- | --------------------------- |