Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भूख न लगने की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय :-
अजवाइन
अजवाइन पेट की समस्या के लिए बेहद कारगर है। अगर आपको अपच या भूख न लगने की परेशानी है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दो-तीन चम्मच अजवाइन को नींबू के रस में डालें। उसके बाद इसमें काला नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण को रोजाना गर्म पानी के साथ पिएं। आप चाहे तो खाना खाने से पहले आधा चम्मच अजवाइन भी चबा सकते हैं।
काली मिर्च
काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जो पाचन ठीक करने के साथ भूख बढ़ाने में भी कारगर है। यह पेट को दुरुस्त रखती है और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाती है। इसके लिए आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और एक चम्मच गुड़ पाउडर को एक साथ मिलाएं। उसके बाद इसका सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करने से कुछ दिनों में आपकी भूख न लगने की समस्या दूर हो जाएगी।
अदरक
अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल खाना पकाने और दवाईयों में भी इस्तेमाल होता है। अदरक भूख को बढ़ाने में कारगर है। इसके लिए सबसे पहले अदरक का रस निकाल लें। अब आधा चम्मच अदरक का रस लेकर इसको एक चुटकी सेंधा नमक मिलाए। अगर आप रोजाना खाने से एक घंटा पहले इसका सेवन करते हैं तो आपकी भूख की समस्या में सुधार होगा।
आंवला
आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ये पाचन तंत्र में सुधार करता है और लीवर को ठीक रखता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच आंवले का रस, नींबू का रस और शहद मिलाए। अब रोजाना इसको सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होगी साथ ही भूख भी लगेगी। आप चाहे तो आंवले का इस्तेमाल कच्चा या मुरब्बे के रूप में भी कर सकते हैं।
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पिएं।
| --------------------------- | --------------------------- |