healthplanet.net

Posted on

भुने चने खाने के फायदे

- भुने चने का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। साथ ही इसमें कैलोरी की भी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

- भुने चने का सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- भुने चने का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, क्योंकि भुने चने में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- भुने चने का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

- भुने चने का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

- भुने चने का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि भुने चने में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होती है।

- जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info