healthplanet.net

Posted on

चने से वजन कैसे बढ़ाएं: chane se vajan kaise badhaye

प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर चना सेहत के लिए हेल्थी होता है। इसे खाने से शरीर में एनर्जी आती है। वहीं चने में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन के, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम भी मौजूद होता है। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर चने का सेवन खाली पेट किया जाए तो ये वजन बढ़ाने में मदद करता है। चने के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

जहां लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं वहीं कुछ लोग वजन ना बढ़ने की वजह से भई परेशान रहते हैं। कई बार लोगों की दुबर्लता की वजह से समाज में उनका मजाक बन जाता है। वजन ना बढ़ने के पीछे कई समस्या हो सकती है इसलिए पहले डॉक्टर के पास जाकर अपना बॉडी टेस्ट जरूर कराएं।

कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन फिर भी वजन बढ़ नहीं पाता। अगर बढ़ता भी है तो बहुत ही धीरे-धीरे बढ़ता है जब तक लोग हार मान लेते हैं।

चने खाने से वजन कैसे बढ़ाया जा सकता है-
जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें हर रोज सुबह भीगे चने खाने चाहिए। चने के सेवन से वजन जल्दी बढ़ता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। वहीं रोजाना भीगे हुए चने खाने से मसल्स भी स्ट्रांग होने लगती हैं। साथ ही चना व्यक्ति के शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। जैसे की दिल की समस्या, डाइजेशन सही रखता है, यूरिन की समस्या को दूर करता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info