Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कमजोर और थका हुआ महसूस होने पर मुझे क्या खाना चाहिए?
अक्सर शरीर में कमजोरी और थकान रहने से कई छोटी-मोटी बीमारियां घर कर लेती हैं। क्योंकि Weakness रहने के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से भी कमजोर होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप इन फूड्स का सेवन करें और कुछ एक्सरसाइज भी करें। इससे आपका शरीर भी आपका साथ देगा और आप हमेशा तंदुरुस्त रहेंगे।
कई लोगों को छोटा मोटा काम करने पर भी बहुत थकान हो जाती है। शरीर में दर्द रहता है, सीढ़ियां चढ़ने उतरने में सांस फूलने लगती है। किसी काम को करने में भी मन नहीं लगता है। हालांकि कई बार मौसम में बदलाव आने के कारण भी इस प्रकार की समस्या होती है। लेकिन अगर आप अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर रखेंगे। तो निश्चित ही आपको थकान और कमजोरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
किशमिश का करें सेवन-
किशमिश का सेवन करने से आपको कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आप रात को इसे भिगोकर रख दें और सुबह उसके पानी का सेवन करने के साथ ही किशमिश खाएं। इससे आपकी शारीरिक कमजोरी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी। दरअसल, किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। इससे खून की कमी भी नहीं होती है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।
खजूर का करें सेवन-
खजूर का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। आप रोजाना पांच बदाम और पांच खजूर खाएं।इससे आपके शरीर में थकान महसूस नहीं होगी। खजूर में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है और यह फाइबर से भरपूर होता है। जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसी तरह बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। आप अगर भीगे हुए बादाम खाते हैं, तो यह आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
दालचीनी ओर शहद का सेवन करें -
दालचीनी का पाउडर और शहद को मिक्स करके सेवन करने से आपका इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। दालचीनी और शहद दोनों ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
दूध और केले का करें सेवन-
कमजोरी दूर करने के लिए आप दूध और केले का सेवन कीजिए। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। आप रोजाना एक केला और गर्म दूध पीएं। इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होगी और शारीरिक कमजोरी भी नहीं रहेगी।
अश्वगन्धा का चूर्ण खाएं-
अगर आप रोजाना अश्वगंधा का चूर्ण दूध के साथ पीते हैं। तो इससे आपकी शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी और थकान से भी आप को राहत मिलेगी।
पर्याप्त पानी पौष्टिक आहार-
अपने आपको हमेशा फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए आप को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। भोजन में पौष्टिक आहार लेना चाहिए। इससे आपके शरीर में कमजोरी नहीं रहेगी और आपका शरीर मजबूत रहेगा। इसी के साथ आप रोजाना थोड़ा-बहुत व्यायाम जरूर करें। जो भी व्यायाम आपको आसान लगे अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |