Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाई बीपी के मरीज के लिए एक दिन में कितना नमक खाना है सही?
हाइपरटेंशन यानि हाई बीपी एक गंभीर परेशानी है। बदलते लाइफस्टाइल की देन है उच्च रक्तचाप (High Blood pressure)। इस साइलेंट किलर बीमारी से बचने के लिए खराब जीवनशैली (Lifestyle) को ठीक करना सही है। आजकल बाजार में नमक वाले उत्पादों (Products) की संख्या बढ़ गई है। ऐसे हाई बीपी के मरीजों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उच्च रक्तचाप के मरीजों को नमक की मात्रा बहुत सोच समझकर खानी होती है। उनके लिए नमक नुकसानदायक होता है। कानपुर में राजकीय हृदय रोग संस्थान, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में कार्यरत वरिष्ठ प्रोफेसर ऑफ कार्डियोलॉजी डॉ. अवधेश शर्मा ने बताया कि नमक शरीर में पानी को सोख लेता है, जो बीपी की परेशानी को और बढ़ाता है। तो आइए डॉक्टर अवधेश शर्मा से समझते हैं कि एक हाई बीपी के मरीज को दिन में कितना नमक खाना चाहिेए और अन्य कौन सी बातें हैं जिनका उसे ध्यान रखना चाहिए।
क्या है उच्च रक्तचाप
हाइ ब्लड प्रेशर में किन्हीं कारणो से रक्त का दबाव बढ़ जाता है। इस दबाव की वजह से दिल को धमनियों तक रक्त पहुंचाने के लिए ज्यादा करना पड़ता है। सामान्य ब्लड प्रेशर जब 120/80mmHg से ज्यादा हो जाए तब हाइ ब्लड प्रेशर यानि हाइपरटेशन कहा जाता है। हाइपरटेंशन में ऊपर वाला ब्लड प्रेशर (सिस्टॉलिक) की रीडिंग 120mmHg होनी चाहिए। नीचे वाला ब्लड प्रेशर (डायस्ट्रॉलिक) की रीडिंग 80 mmHg (मिलीमीटर ऑफ मर्करी) होनी चाहिए। ऊपर वाला ब्लड प्रेशर जब सामान्य से 140 के ऊपर और नीचे वाला 90 के ऊपर चला जाता है तब इसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं या हाइपरटेंशन कहते हैं।
मरीज को कैसे नुकसान पहुंचाता है नमक
डॉक्टर अवधेश शर्मा का कहना है कि किसी मरीज की लगातार मॉनिटरिंग के बाद भी अगर उसका ब्लड प्रेशर 140/90 से ज्यादा आ रहा है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर का मरीज कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना होता है। स्वस्थ जीवनशैली में नमक का उपयोग बहुत महत्त्वपूर्ण है। हाई बीपी के मरीज को नमक का कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। नमक शरीर में जाकर पानी को सोखता है। हमारे शरीर में ज्यादा सोडियम जाने की वजह से नमक शरीर से ज्यादा पानी सोखता है। वो पानी खून में जाकर मिलता। उससे ब्लड प्रेशर और बढ़ता है। इस तरह नमक हाई बीपी को प्रभावित करता है।
हाई बीपी के मरीज कितना नमक खाएं
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश शर्मा का कहना है कि कार्डियोलोजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के दिशानिर्देश के मुताबिक हाई बीपी के मरीज को दिन में 2.5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। बेहतर होगा कि वो उस मात्रा को घटाकर एक दिन में 1.5 ग्राम कर दे। जिनको हाई ब्लड प्रेशर नहीं भी है उन्हें भी इसी मात्रा में नमक खाना चाहिए। लेकिन हाई बीपी वाला मरीज 2.5 से ज्यादा नमक न खाए। 2.5 ग्राम नमक का मतलब एक टी स्पून से है।
| --------------------------- | --------------------------- |