healthplanet.net

Posted on

योग तो हमेशा से ही सबसे ज़्यादा अच्छा तरीका माना गया है ऐसे में हाई बीपी को कम करने के लिए कई तरह के योगासन है, जिसकी मदद से आप रह सकते है हाई बीपी से निश्चिंत. तो चलिए जानिए कौन से ऐसे योगासन हैं जो हाई बीपी के मरीजों को करने से फायदा मिलता है.

वीरासन- वीरासन सबसे ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योकि कोई भी योग जिसमे सांस लेना शामिल है, वह हाई बीपी वालों के लिए अच्छा ही होता है. वीरासन करने से बीपी कंट्रोल में रहता है, नर्वस सिस्टम सही रहता है और तनाव काफी हद्द तक कम हो जाता है.

कैसे करें
1- जमीन पर घुटनों के बल बैठें
2- दोनों हाथों को घुटनों पर रखें
3- अपने हिप्स को एड़ियों के बीच में रखें और घुटनों के बीच दूरी को कम करें
4- नाभि को अंदर की ओर खीचें
5- कुछ समय ऐसे ही रहें 30 सेकंड बाद आराम करें

शवासन- शवासन करने से हाई बीपी का स्तर हो जाता है एकदम सही और शरीर को पहुंचता है आराम.

कैसे करें
1- योगा मैट पर पीठ के बल लेटें
2- आँख बंद कर लें
3- पैरों को फैला लें
4- ऐसे में पैरों को आराम दें
5- दोनों हाथों को शरीर के दोनों साइड बिना टच करें रखें
6- हथेलियों को धीरे धीरे फैलाएं और पूर शरीर को आराम दें
7- गहरी और धीमी सांस लें और 30 सेकंड तक करें, फिर आराम करें

बालासन- बालासन करने से बीपी कंट्रोल में रहता है, शरीर रिलैक्स होता है और साथ ही हिप्स और रीढ़ की हड्डियों को भी फायदा मिलता है.

कैसे करें
1- योगा मैट पर वज्रासन में बैठें
2- धीरे-धीरे सांस लें और हाथों को सर के ऊपर ले जाएं
3- धीरे-धीरे सांस छोड़े और आगे की तरफ झुकें और माथे को ज़मीन पर टिका लें
4- ऐसा करते समय, श्वास प्रवाश का ध्यान दें
5- 30 सेकेंड तक ये योग करें फिर शरीर को आराम दें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info