healthplanet.net

Posted on

ऐसे फलों का सेवन करें जो खाने में आसान, ताजा और उच्च पानी की मात्रा वाले होते हैं, इनमें जामुन, खरबूजा, केला, अनानास, नाशपाती आदि शामिल हैं। ब्लूबेरी में कई फाइटोकेमिकल्स और पोषक तत्व होते हैं, जो कैंसर विरोधी प्रभाव, एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि और डीएनए को नुकसान से बचाने की क्षमता दिखाते हैं।

केले खाएं

कैंसर के इलाज के दौरान मरीज को दस्त की शिकायत रहती है। आसान शब्दों में कहें तो कैंसर इलाज का यह एक सामान्य साइड इफ़ेक्ट है। दस्त को कंट्रोल करने में केला मददगार साबित होता है। इसके लिए डाइट में केले को जरूर शामिल करें। केले में कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, मिनरल्स, पोटैशियम, मैंगनीज पाए जाते हैं। इसके लिए केले को सुपरफूड कहा जाता है।

जामुन खाएं

जामुन में फाइबर, विटामिन-सी, मैंगनीज और एंटीऑक्सिडेंट्स समेत कई अन्य गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायक होते हैं। जानकारों की मानें तो कैंसर से पीड़ित मरीजों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसके लिए कैंसर के मरीजों को जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए।

अनार खाएं

अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन, पोटैशियम, फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे स्मरण शक्ति मजबूत होती है। साथ ही दिमागी सक्रियता बढ़ती है। इसके लिए डाइट में अनार जरूर शामिल करें।

संतरा खाएं

संतरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संतरा कैंसर सेल्स को बढ़ने और फैलने से रोकने में मददगार साबित होता है। इसके लिए कैंसर के मरीज रिकवरी के लिए संतरे का जूस जरूर पिएं। इसके अलावा, अंगूर और नींबू का भी सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info