healthplanet.net

Posted on

ब्लड इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए क्या नहीं, जानिए जरूरी Health Tips

Blood Infection: जब बात ब्लड इन्फेक्शन की होती है तो ऐसे में कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने से लाभ हो सकता है. इस दौरान विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल जैसे आंवला, नींबू, संतरा खाएं.

Blood Infection: जब शरीर में संक्रमण होता है, तो ऐसे में ब्लड इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है. जो शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है. यह समस्या तब होती है जब हमारे ब्लड में इंफेक्शन से लड़ने वाले तत्व शरीर में सूजन पैदा करते हैं और जलन पैदा करते हैं. जब ब्लड इंफेक्शन होता है तो शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. ब्लड इंफेक्शन से बुखार, एलर्जी, पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और इससे स्वास्थ्य पर कई बुरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. यह शरीर में कई अंगों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, साथ ही उनके कार्यों में समस्या पैदा कर सकता है. ब्लड इंफेक्शन से लड़ने के लिए उपचार के साथ-साथ अपने आहार का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

विटामिन सी को करें डाइट में शामिल
जब बात ब्लड इन्फेक्शन की होती है तो ऐसे में कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने से लाभ हो सकता है. इस दौरान विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल जैसे आंवला, नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली आदि खाएं. विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, मछली और अंडे आदि को डाइट में शामिल करें. साथ ही कुछ समय धूप में बिताने की कोशिश करें. प्रोबायोटिक्स जैसे दही, छाछ, कोम्बुचा, किमची, अचार आदि को भी थाली में शामिल करें.

पालक-केला भी खूब खाएं
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे ग्रीन टी, हल्दी, डार्क चॉकलेट, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, बीन्स, चुकंदर आदि खाने से भी लाभ होता है. जो खाद्य पदार्थ बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं जैसे कि गाजर, पालक, केला, खरबूजा, खुबानी, शकरकंद, स्क्वैश, जड़ वाली सब्जियां और साग, उन्हें अवश्य खाना चाहिए. विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे एवोकैडो और पालक, नट्स और बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और साग आपकी डाइट का हिस्सा हो सकते हैं.

ऐसे भोजन से बना लें दूरी
ब्लड इन्फेक्शन होने पर कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. कच्ची सब्जियां न खाएं, हमेशा इन्हें पकाकर या भाप में ही खाएं. कच्चा मीट कभी नहीं खाना चाहिए, हमेशा पका हुआ मांस ही खाएं. बिना पाश्चुरीकृत डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान अंडे खाने से बचना चाहिए. मछली जैसे सी-फूड को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए. कॉफी, चाय और हॉट चॉकलेट जैसे गर्म पेय के सेवन से बचें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info