healthplanet.net

Posted on

Breast Cancer: सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी करने में आपकी मदद करेंगे ये 5 व्यायाम

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
Exercises for Breast Cancer Patients: पिछले एक दो दशकों में कैंसर के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है और इसमें ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है. ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जब भी जिक्र होता है तो अक्सर इस बीमारी को महिलाओं से ही जोड़कर देखा जाता है. हालांकि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी होता है लेकिन पुरुषों में इसकी संख्या थोड़ी कम है. कैंसर एक गंभीर बीमारी है. कई बार सही समय पर इलाज न होने के कारण इससे मौत भी हो जाती है. इसलिए हमें किसी भी तरह के कैंसर को मामूली नहीं समझना चाहिए.

पिछले कुछ वक्त में ब्रेस्ट कैंसर के कई मामले सामने आए हैं. अमेरिकी महिलाओं में यह सबसे आम कैंसर बन गया है. स्तन कैंसर भी दूसरे कैंसर की तरह ही जानलेवा होता है इसलिए इसके छोटे से छोटा लक्षण भी नजर आने पर तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए. हेल्थशॉट्स की खबर के अनुसार अगर आपने स्तन कैंसर की सर्जरी कराई है तो आप कुछ खास एक्सरसाइज के माध्यम से तेजी से रिकवरी कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि वे कौन कौन सी एक्सरसाइज हैं…

गहरी सांस लेने का व्यायाम
गहरी सांस लेने का अभ्यास एक बेहतर व्यायाम हो सकता है स्तन कैंसर की सर्जरी कराना वालों के लिए लिए. इससे आप अपने धड़कन की स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज को करने के लिए नाक से गहरी सांस लें और 10 सेकेंड तक रोककर रखें, फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें. इस प्रैक्टिस को आपको कम से कम 10 बार करना होगा. इसे आप बिस्तर पर लेटकर भी कर सकते हैं.

वेंड एक्सरसाइज
स्तन कैंसर में प्रयोग होने वाली रेडिएशन थेरेपी का कंधों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है. इस थेरेपी से कंधों की गति प्रभावित होती है. वैंड एक्सरसाइज आपके कंधे के लचीलेपन को बढ़ाने और इसे वापस सामान्य स्थिति में लाने में मदद करती है. इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए आपको पीठ के बल लेटकर एक छड़ी से दोनों हाथों को ऊपर उठाना पड़ता है. 5 सेकेंड के लिए हाथों को होल्ड करें और धीरे-धीरे नीचे लाएं. इस अभ्यास को कम से कम 10 बार प्रतिदिन करें.


एल्बो विंगिंग
यह एक्सरसाइज भी आपके कंधे और छाती को लचीला बनाने के लिए हैं. स्तन कैंसर सर्जरी का सबसे अधिक प्रभाव इन्हीं दोनों जगह पर पड़ता है इसलिए हमें इसे पहले वाली स्थिति में लाने के लिए एल्बो विंगिंग की हेल्प लेने पड़ेगी. इसे करने के लिए अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को अपने सिर के पीछे इस तरह रखें कि आपकी कोहनी पंखों के आकार की हो जाए. फिर अपनी कोहनियों को धीमी गति से ऊपर-नीचे करें. कम से कम 5 बार इसका प्रयास करें. हर बार इसे कम से कम लगातार 1-2 मिनट तक करना होगा.


शोल्डर ब्लेड स्क्वेज
इस एक्सरसाइज में आपको एक कुर्सी की जरूरत पड़ेगी. इसके करने के लिए आपको अपनी पीठ को कुर्सी पर टिकाना होगा. ध्यान रहे कि आपको आगे की तरफ झुकना नहीं है. इसके बाद आपको अपनी बाहों को ऊपर उठाना है और कोहनी को थोड़ा से मोड़कर हाथ के ऊपरी हिस्से को सिर के ऊपर ले जाना है. अब आप दोनों हाथों की हथेली को एक दूसरे हाथ से पड़ लें. अब कंधे को पहले एक दिशा की तरफ मोड़े फिर इसे सामान्य स्थिति में लाएं और अब कंधे को दूसरी तरफ मोड़ें. इसे कम से कम 5 बार आपको प्रतिदिन करना होगा.

वाल क्लाइम्बिंग
इस एक्सरसाइज में दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं और अपने दोनों हांथों को कंधे के स्तर पर दीवार पर रखें. अब ऊपर चढ़ने के लिए अपने हाथों का प्रयोग करें. तब तक आप खिंचाव दें जब तक आपको दर्द न महसूस हो. जितना ऊपर अपने आप को ले जा सकते हैं ले जाइए. इस एक्सरसाइज को 7 से 10 बार प्रतिदिन करें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info