healthplanet.net

Posted on

ब्रेन स्ट्रोक कम करने के फूड्स


ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनमें कैलोरी और फैट की कम मात्रा होती है। लेकिन, ये पदार्थ फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत भी होते हैं। जो शरीर को तरोजाता रखने के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मददगार होते हैं।


1. पोटैशियम युक्त पदार्थ- ब्रेन स्ट्रोक कम करने के फूड्स में शामिल है केला


ब्रेन स्ट्रोक का मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर होता है। वहीं, केले में पोटैशियम की उच्च मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार होता है। अगर नियमित तौर पर अपने आहार में आप केले का सेवन करते हैं, तो 24 फीसदी तक ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं।


2. मैग्नीशियम और कैल्शिम की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ भी हैं स्ट्रोक कम करने के फूड्स


कम वासा वाले दूध और उससे बने उत्पादों में मैग्नेशियम और कैल्‍शिम के साथ-साथ पोटैशियम की भी उच्च मात्रा पाई जाती है। ये प्राकृतिक रूप से कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा जौ और भुट्टा जैसे आहार में भी मैग्नेशियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इनके सेवन से आप 30 फीसदी तक स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं।


3. कम करें कोलेस्ट्रॉल- नाश्ते में खाएं ओटमील


आप हेल्दी नाश्ते के तौर पर ओटमील को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ओटमील खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। साथ ही, यह पेट को भी हेल्दी बनाए रखता है। इसमें आप बादाम और सोया भी मिला सकते हैं। इन तीनों में ही फैट की मात्रा बहुत कम होती है। यह बैड कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को 28 फीसदी तक कम कर सकते हैं।


4. हाई फाइबर के लिए खाएं शकरकंद, जो है स्ट्रोक कम करने के फूड्स में शामिल




शकरकंद में फाइबर का अच्छा स्त्रोत पाया जाता है।


5. एंटी-ऑक्सीडेंट्स के तौर पर स्ट्रोक कम करने के फूड्स में शामिल करें ब्लूबेरी


ब्लूबेरी और इसकी प्रजातियां एंटी-ऑक्सीडेंट्स का एक अच्छा स्त्रोत होते हैं। ये खून की नसों को चौड़ा करने में मदद कर सकते हैं।


6. स्ट्रोक कम करने के फूड्स में हरी-भरी पालक भी है मददगार


पालक में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन बी और फोलेट की मात्रा पाई जाती है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है और स्ट्रोक के जोखिम से भी बचाता है। इसके साथ ही, बीन्‍स में भी फोलेट और विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है। इनसे सेवन से 20 फीसदी तक स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है।


7. बेहतर खून के प्रवाह के लिए मछली का सेवन


सैल्‍मन, ट्राउट या अन्‍य मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्चा मात्रा होती है। इनका सेवन खून की नली में खून के बेहतर प्रवाह को बढ़ाते हैं। साथ ही, ये खून को पतला करने में भी मददगार होते हैं। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं और दिल को भी हेल्दी रखते हैं। मछली उत्पादों के सेवन से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को 6 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info