Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इस फल को खाने से कम होगा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जरूर डाइट में शामिल करें
क्या आप जानते हैं कि फलों में एक ऐसा फल भी जो हार्ट अटैक और ब्रैन स्ट्रोक (Heart attack and brain stroke) जैसे बीमारियों में बहुत ही ज्यादा फलदायक है. हालांकि, ये फल किसी को तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन किसी को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है. चीकू जैसे दिखने वाले इस फल का नाम है कीवी (Kiwi fruit benefits). यही एक ऐसा फल है जो हार्ट अटैक और ब्रैन स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम कम कर सकता है. भूरे रंग का यह फल पोषक तत्वों का भंडार है और तमाम खतरनाक बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है. तो चलिए जानते हैं कि कीवी खाने के क्या-क्या फायदे हैं.
क्यों हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक में फायदेमंद है कीवी
दरअसल, कीवी में एंटीथ्रोम्बोटिक यानी खून का थक्का न जमने देने का गुण होता है, इसके चलते ये शरीर में कहीं भी ब्लड क्लॉट नहीं जमने देता. बता दें कि ब्लड क्लॉट को ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक और पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी समस्याओं की प्रमुख वजहों में से एक माना जाता है. ऐसे में कीवी का सेवन करने से आपका शरीर ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक और पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी जानलेवा परेशानियों से बचाता है.
कीवी खाने के ये भी हैं फायदे
- कीवी खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल बढ़ता है. इसके अलावा ये फल ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है. ऐसे में हाई बीपी के मरीजों के लिए कीवी बहुत फायदेमंद है.
- कीवी में विटामिन-सी काफी होती है. . इसके सेवन से श्वास प्रणाली को फायदा पहुंचता है. ऐसे में अस्थमा और श्वास संबन्धी समस्या से परेशान मरीजों के लिए ये फल काफी लाभकारी है.
- वहीं पाचन तंत्र के लिए भी कीवी को रोजाना खाने चाहिए. इसके अलावा पुराने से पुराने कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है. इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है.
| --------------------------- | --------------------------- |