healthplanet.net

Posted on

ब्रेन ट्यूमर की लास्ट स्टेज, लक्षण व इलाज
ब्रेन ट्यूमर की लास्ट स्टेज इन हिंदी हमारा मस्तिष्क एक खोल रुपी आवरण जिसे खोपड़ी(skull) कहते है में एक सिमित स्थान पर होता है यदि इसमें कभी सेल्स अनकंट्रोलड तरीके से बढ़ने लगेंगी तो उस सिमित स्थान पर दबाव बढ़ने लगता है जो गांठ या ट्यूमर के रूप में विकसित होता है। कुछ ट्यूमर (गांठे) कैंसर करक होते है और कुछ गैर कैंसरकारक होते है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण उसके साइज और उसके बढ़ने के तरीके के कारण अलग -अलग हो सकते है।
सामान्य लक्षण - general symtoms
सामान्य से अलग तरह का सर दर्द (लगातार दर्द)
सुनने में समस्या
जी मिचलाना, उलटी
ऊपर देखने में परेशानी होना
बोलने में कठिनाई
देखने में धुंधला दिखाई पड़ना
हाथ व पैरों में सनसनी

विशेष लक्षण
शरीर लकवा जैसा एहसास या कमजोरी
ट्यूमर वाली जगह में दर्द
वस्तु को पकड़ने में परेशानी होना
चिड़चिड़ापन
खाने पीने में परेशानी
समझने में मुशिकल होना
पीरियड में परिवर्तन
व्यवहार में परिवर्तन
बेहोशी भी आ सकती है
दैनिक कार्यों को करने में कठिनाई
ये है ब्रेन ट्यूमर के प्रकार
ब्रेन ट्यूमर को दो पार्ट में बांट सकते है -
प्राथमिक ब्रेन ट्यूमर
यह मस्तिष्क के ऊतक में उत्पन्न होते है। यह मस्तिष्क की आवरण झिल्ली जिसे (मेनिंगेस) कहते है इसमें हो सकती है। इसके अलावा यह पिट्यूरी ग्रंथि, कपाल तंत्रिका में भी हो सकता है।
यह कोशिकाओं में परिवर्तन जिनके कारण इनकी संख्या वृद्धि हो जाती है और परिणाम स्वरुप ट्यूमर के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
माध्यमिक ब्रेन ट्यूमर
दूसरे ब्रेन ट्यूमर को हम माध्यमिक नाम देते है ऐसा इसलिए क्योंकि यह दूसरे अंग की कोशिकाओं के माध्यम से मस्तिष्क तक पहुँचती है जैसे - फेफड़े या स्तन के । इस प्रकार के ट्यूमर को मेटास्टैटिक कैंसर भी कहते है।
ट्यूमर की अवस्थाएं (स्टेज) कितनी है
ब्रेन ट्
यूमर की पहली स्टेज
इस स्टेज में ट्यूमर गैर-कैंसर होते है या बहुत धीमी गति से बढ़ने वाले होते हैं, और कोशिकाएं स्वस्थ कोशिकाओं के लगभग समान दिखती हैं। हाइड्रोसील (अंडकोष की सूजन) का घरेलू इलाज करे दर्द की समस्या खत्म
ब्रेन ट्यूमर की द्वितीय स्टेज
ब्रेन ट्यूमर कैंसर के अभी तक धीमी गति से बढ़ने वाले हैं, और माइक्रोस्कोप के नीचे देखे जाने पर कोशिकाएं थोड़ी असामान्य दिखती हैं। ये ट्यूमर पास के ऊतकों (टिशूज) में फैल सकते हैं, या वे शुरुवाती उपचार के बाद वापस आ सकते हैं।
ब्रेन ट्यूमर की तीसरी स्टेज
मस्तिष्क ट्यूमर कैंसर कि यह अवस्था स्टेज I और II ट्यूमर की तुलना में तेजी से बढ़ता है। जो जांच के दौरान दिखाई देती हैं, सेल्स अपनी जैसी और सेल्स को बनाती है इस प्रकार यह मस्तिष्क के अन्य भागों में फैल सकती हैं।
ब्रेन ट्यूमर की चौथी (लास्ट) स्टेज
इस अंतिम अवस्था मे ब्रेन ट्यूमर तेजी से बढ़ने लगता है और इसमें कई और चीज़े दिखाई देने लगती हैं जो कोशिकाओं के माइक्रोस्कोप के नीचे देखे जाने पर पता चलता हैं। अब ट्युमर स्वयं के लिए रक्त वाहिकाओं का उत्पादन भी कर सकते हैं। इसमें बचने के चांस न के बराबर होता है।
ब्रेन ट्यूमर के कारण
ब्रेन ट्यूमर का कोई खास वजह तो अभी नहीं ज्ञात है लेकिन कुछ अतिरिक्त कारण भी है जिससे ट्यूमर होने की आशंका रहती है जैसे - बढ़ती उम्र, रेडिएशन, प्रदुषण , एड्स होने पर ट्यूमर का ख़तरा अधिक हो जाता है, जेनेटिक (अनुवांशिक) कारण, गलत जीवन शैली व खान -पान, केमिकल युक्त भोजन।
ब्रेन ट्यूमर से बचाव
ट्यूमर ऊपर दिए गए अतिरिक्त कारणों से न हो इसके लिए स्वयं थोड़ा बचाव करने की आवश्यकता है। अपने आहार में विटामिन k, c, e जरूर शामिल करें। अच्छी नींद लें ताकि नर्वस सिस्टम अच्छे से कार्य करें।
नशे वाले पदार्थो का सेवन न करना, सही डाइट फॉलो करना, वजन संतुलित रखना, स्ट्रेस न लेना, बचपन में सही तरह के टीके लगवाना।
ब्रेन ट्यूमर का इलाज
डॉक्टर जाँच के लिए सीटी स्कैन, एम आर आई का प्रयोग कर सकते है। इलाज के लिए निम्न तरीकों का उपयोग किया जा सकता है-
कीमोथेरेपी
कीमोथेरेपी के जरिये ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोका जाता है और उन्हें खत्म किया जाता है।
बायोप्सी द्वारा
बायोप्सी में यह पता किया जाता है की ट्यूमर कितना बड़ा है।

सर्जरी

जब सर्जरी करने की आवश्यकता होती है तो चिकित्सक इसकी सलाह देते है। कभी-कभी ट्यूमर मष्तिष्क के आस-पास के ऊतकों से अलग होता है जिससे ऑपरेशन करना आसान हो जाता है। लेकिन कई बार यह बहुत जटिल स्थिति में होता है।
इसके अलावा रेडियो थेरेपी और दवाओं के साथ ही योग करना भी इसके उपचार में शामिल है। चिकित्सक के परामर्श पर कुछ घरेलू उपचार कर सकते है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info