healthplanet.net

Posted on

बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन या बीएमटी या स्टेम सेल ट्रांसप्लांट एक जटिल मेडिकल प्रक्रिया है जिसमें क्षतिग्रस्त या नष्ट हुई स्टेम सेल को स्वस्थ बोन मैरो सेल से बदला जाता है। बोन मैरो या अस्थि मज्जा हड्डियों के बीच पाया जाने वाला एक पदार्थ होता है जिसमें स्टेम सेल होते है। बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की आवश्यकता तब पड़ती है जब बोन मैरो ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है या पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नही कर पाता है। बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन में यह जरुरी है कि रोगी का बोन मैरो डोनर के बोन मैरो से मेल खाता हो। इसके साथ ही ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन यानी एचएलए का मैच होना भी आवश्यक है।

बोन मैरो कैंसर एक असामान्य तरह का कैंसर है। बोन मैरो कैंसर तब होता है जब मैरो में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। ये हड्डियों का कैंसर नहीं बल्कि एक तरह का खून का कैंसर है। ये इस तरह का कैंसर है जो मैरो में उत्पन्न होता है और शरीर के किसी अन्य भाग में उत्पन्न होने के बाद हड्ड्यों और मैरो में फैलता नहीं है।


solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info