Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जब आप खड़े होते हैं तो आपके बैठे या लेटने वाली पोजीशन की तुलना में आपके हृदय को आपके शरीर में खून पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. अचानक खड़े होने पर भी आपके शरीर के सिस्टम को झटका लगता है जिससे कुछ देर के लिए चक्कर आ सकते हैं.
नीचे से बैठकर उठने पर चक्कर आने की वजह क्या है? एक्सपर्ट ने बताए ये 3 कारण :-
ब्लड प्रेशर कम होना
आमतौर पर ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाने पर चक्कर आता है. अगर आप अचानक उठते या खड़े होते हैं, तो ये ज्यादा महसूस हो सकता है. ऐसा इसलिए महसूस होता है, क्योंकि कभी-कभी हिलने-डुलने पर खून में कुछ प्रतिक्रियाएं देर से महसूस होती हैं. बुजुर्ग लोगों में पोस्टुरल हाइपोटेंशन की समस्या की वजह से भी ये महसूस हो सकता है. इस वजह से आने वाला चक्कर खड़े होने के बाद तीन मिनट या इससे ज्यादा देर तक महसूस हो सकता है.
ब्रेन ट्यूमर
कुछ गंभीर मामलों में चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर का भी संकेत हो सकता है. ये ट्यूमर दिमाग के संतुलन पर नियंत्रण वाले हिस्से में बढ़ने लगता है. इसकी वजह से आपको संतुलन बनाने में दिक्कत होती है.
तनाव
तनाव में दिमाग पर अतिरिक्त भार पड़ता है और यह पहले तो मानसिक रूप से व्यक्ति को प्रभावित करता है, बाद में इसका असर शारीरिक रूप से भी दिखाई देने लगता है. जिस वजह से जो लोग ज्यादा चिंता करते हैं या कोई बात उन्हें खा रही होती है, उन्हें कभी भी चक्कर आ जाते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |