Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि आपके लिए भी फायदेमंद है बेबी ऑयल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
बच्चों की मालिश के लिए इस्तेमाल होने वाला बेबी ऑयल आपके स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है.
बेबी ऑयल के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, ये काफी असरदार होता है. लोग इससे अपने बच्चों की मालिश करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी ये तेल केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है. बेबी ऑयल को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे औऱ अगली बार आप जब आप बेबी ऑयल को देखें इसे जरुर खरीदें और इन तरीकों से इसका इस्तेमाल करें.
मेकअप रिमूवर
अगर आप हैवी मेकअप करती हैं तो आपको इसे हटाने में भी आपको कई सारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता होगा. ऐसे में अगर आपको मेकअप उतारने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो आप बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. अपने चेहरे को गीला करते हाथ में 3-5 बूंद बेबी आयल लें और इसे अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और जब तक मेकअप मेल्ट ना हो तक तक करे. इसके बाद वेट टिशू से इसे साफ कर लें औऱ अपना चेहरा धो लें.
नाइट मॉइश्चराइजर
आप रात को सोने से पहले बेबी ऑयल को बतौर मॉइश्चराइज़र के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल ये दूसरे ऑयल के मुकाबले जल्द चेहरे पर अब्जॉर्ब होता है और इसमें विटामिन ई होता है जिससे आपके डार्क सर्कल्स कम होते हैं. साथ ही आपके चेहरे की डैमेज्ड स्किन भी रिपेयर होती है इसलिए रात में इसे लगाकर छोड़ दें ये आपके चेहरे के लिए बहुत अच्छा है.
मसाज ऑयल
बेबी ऑयल बच्चों के लिए होता है लेकिन इसका इस्तेमाल आप बड़ो के लिए भी कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपको भी थोड़ा सा रिलैक्स होना है तो आप इस तेल से खुद की मसाज कर सकते हैं. आप अपने हाथों-पैरों की मसाज कर सकते हैं इससे आपको अच्छी नींद आएगी. मसाज के बाद अगर आप शॉवर लेते हैं तो काफी रिलैक्सड फिल करते हैं.
हेयर सीरम
जब आप शैम्पू करते हैं और बाल उसके बाद भी ड्राय,रफ होते हैं तो इससे आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए आप बेबी ऑयल एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. शैंपू और कंडीशनिंग के बाद जब बाल हल्के गीले रह जाए तो 2-3 बूंद बेबी ऑयल लेकर इसे टिप्स और बालों की लेंथ पर लगाए. इससे आपके बाल स्मूद रहेंगे और उनमें शाइन भी आएगी.
| --------------------------- | --------------------------- |