Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जानिये बुखार होने पर कब जायें डॉक्टर के पास
बुखार में बिना डॉक्टर से चेकअप कराये कभी भी पेरासिटामोल या कोई और दवा न खाएं!
बुखार आना यह दर्शाता है कि आपके शरीर के अंदर कोई न कोई गड़बड़ी ज़रूर है। अगर आपको अचानक अपना शरीर ज्यादा गर्म महसूस हो या फीवर जैसा लगे तो आपको क्या करना चाहिए?
इसे इग्नोर कर देना चाहिए और वापस अपने काम पर जुट जाना चाहिए।
ऑफिस से एक दिन की छुट्टी ले लेनी चाहिए और शाम तक बुखार के ठीक हो जाने की उम्मीद करनी चाहिए।
किचन में मौजूद कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर बुखार को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा गूगल पर बुखार को ठीक करने के तरीकों के बारे में खोजना चाहिए।
इसे सिर्फ एक सामान्य बुखार समझकर आप डॉक्टर के पास नहीं जाते बल्कि घर पर ही दवाइयां खाकर आराम करना चाहिए।
अंत में जब अगले 2-3 दिन तक भी आपका बुखार ठीक नहीं होता है और आपको शरीर में दर्द महसूस होने लगता है तो तब जाकर आप डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी समझते हैं।
ऊपर जितनी भी चीजें बतायी गयी हैं अधिकतर लोग बुखार होने पर उसी रूटीन को फॉलो करते हैं और लास्ट में डॉक्टर के पास जाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि बुखार होने पर आपको कब या कितने इंतज़ार के बाद डॉक्टर के पास जाना चाहिए। हमने इस बारे में मुंबई के कंसलटेंट ऑफ़ इन्फेक्शन डिसीज एंड इम्मुनोलोजी डॉ. ओम श्रीवास्तव से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि कभी भी बुखार में ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि पहले दिन ही आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको फीवर तभी होता है जब शरीर के अंदर कोई इन्फेक्शन हुआ हो। ऐसे में जितनी जल्दी आप डॉक्टर के पास जायेंगें उतनी जल्दी बुखार की असली वजह का पता चलेगा और फिर उसी हिसाब से इलाज होगा। कई लोग एक दिन का वेट करते हैं और उनका बुखार सही हो जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि जिस वजह से बुखार हुआ था वो समस्या भी खत्म हो गयी। हो सकता है फिर कुछ दिनों बाद आपको दोबारा बुखार आ जाये।
पेरासिटामोल खाकर बुखार से छुटकारा पाना एक ग़लत तरीका है। छोटे बच्चों को अगर वायरल फीवर या इन्फेक्शन ना हो तो आप पेरासिटामोल दे सकते हैं लेकिन फिर भी बच्चों को डॉक्टर से चेकअप करवाना एक बेहतर तरीका है। इसलिए आगे से कभी भी बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |