healthplanet.net

Posted on

बुखार के बाद मुंह में आई कड़वाहट को कम कर सकते हैं ये उपाय

बुखार होने पर और बुखार के ठीक होने के बाद भी कई बार मुंह का स्वाद बिगड़ा हुआ या फिर कड़वा सा लगने लगता है। ऐसी अवस्था में स्वादिष्ट से स्वादिष्ट व्यंजन भी टेस्‍टलेस लगता है और उसमें कड़वापन महसूस होता है। वैसे ऐसा तब भी होता है, जब लंबे समय से आप किसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या से जुड़ी दवाएं ले रहे हों। मगर आमतौर पर बुखार आने पर इस तरह की परेशानी का सामना करना ही पड़ जाता है।

कई बार तो पानी का स्वाद तक कड़वा लगने लगता है। इस दौरान अगर आप अपनी डाइट का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हमने हेल्थ कोच एवं न्यूट्रिशनिस्ट सरिता खुराना से इस संबंध में बात की और जाना कि मुंह का स्वाद बुखार आने की वजह से कड़वा हो जाए तो डाइट कैसी होनी चाहिए?

सरिता जी कहती हैं, 'बुखार आने की वजह से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट गड़बड़ा जाता है और जब तक मेटाबॉलिज्‍म ठीक से काम नहीं करता है, तब तक मुंह का स्वाद ठीक नहीं रहता है।' सरिता जी ने हमें यह भी बताया कि इस अवस्था में डाइट में क्या लेना चाहिए और क्‍या नहीं।
टेंडर कोकोनट वाटर

मुंह का स्वाद कड़वा रहा है तो आपको सुबह खाली पेट एक टेंडर कोकोनट वाटर पीना चाहिए। इसमें विटामिन्‍स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर की बहुत अच्‍छी मात्रा मौजूद होती है। पेट के लिए भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज (कब्‍ज कम करने के उपाय) जैसी समस्या में राहत मिल जाती है। सरिता जी कहती हैं, 'नारियल का पानी शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट को सुधारने में भी मदद मिलती है।'
नींबू पानी

नींबू पानी पीने से भी आपके मुंह का स्वाद बेहतर हो जाता है। मगर सरिता जी नींबू पानी में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। वह कहती हैं, 'नींबू पानी में विटामिन-सी की उचित मात्रा होती है। इससे शरीर को इम्‍यूनिटी मिलती है। ऐसा होने से भी मेटाबॉजिल्‍म रेट सुधरता है।' मगर कोशिश करें कि दिन में 1 ग्‍लास ही नींबू पानी का सेवन करें। इसी के साथ वाटर इनटेक भी अच्छा रखें, ऐसा होने से पेट साफ रहता है।
मिंट चटनी

मुंह का स्वाद ठीक करने के लिए आप खाने के साथ पुदीने की चटनी का सेवन जरूर करें। इतना ही नहीं, आप मरुआ की चटनी भी खा सकते हैं। इसके बारे में सरिता जी बताती हैं, 'मरुआ को बनतुलसी भी कहा जाता है। यह तुलसी की फैमिली का ही पौधा है। इसकी चटनी स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है, साथ ही मुंह के स्वाद को भी बेहतर बनाती है।'
नेचुरल फूड का करें सेवन

सरिता जी कहती हैं, 'बुखार के दौरान और बाद में भी कोशिश करें कि जब तक आप पूरी तरह से सेहतमंद नहीं हो जाते हैं तब तक फैक्‍टरी बेस्‍ड प्रोडक्‍ट्स की जगह प्लांट बेस्ड फूड प्रोडक्‍ट्स का सेवन करें।' इतना ही नहीं, सरिता जी अपनी डाइट में कीवी और सेब को नियमित रूप से शामिल करने की हिदायत देती हैं। सरिता जी कहती हैं, 'विटामिन-सी युक्त फल आपको मुंह का स्वाद सुधारने में बहुत मदद कर सकते हैं।'

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info