healthplanet.net

Posted on

हाई ब्लड प्रेशर का कारण उसके प्रकार पर निर्भर करता है. उच्च रक्तचाप मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं, पहला प्राथमिक उच्च रक्तचाप (प्राइमरी हाइपरटेंशन) और दूसरा माध्यमिक उच्च रक्तचाप (सेकेंडरी हाइपरटेंशन). आइए इनके कारण जानते हैं.

प्राइमरी हाइपरटेंशन के कारण

कुछ लोगों को अपने माता-पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य से आनुवंशिक रूप से उच्च रक्तचाप की समस्या मिल सकती है. यह समस्या जीन के म्यूटेशन या जीन की असामान्यता के कारण होती है.
बढ़ती उम्र के कारण शरीर में होने वाले बदलावों के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. उदाहरण के लिए, उम्र बढ़ने के कारण किडनी की कार्यक्षमता कम होने से शरीर में नमक और तरल पदार्थ के असंतुलन के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है.
मोटापे, शुगर, अस्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक असक्रियता के कारण भी उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है.

सेकेंडरी हाइपरटेंशन के कारण

किडनी की बीमारी
एल्कोहॉल का सेवन
नींद की समस्या
थायरॉइड की समस्या
एड्रेनल ग्लैंड की समस्या, आदि

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info