Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हर दिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अपने लो ब्लड प्रेशर डाइट में नारियल पानी, बेल का शरबत और आम पन्ना जैसे ड्रिंक्स को शामिल करें। ये आपको शरीर में फ्लुइड्स को बनाए रखने के लिए आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करते हैं।
लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर :-
1. गाजर का जूस है लाभकारी
गाजर का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन A, C के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। गाजर का जूस लो ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। हाई बीपी के मरीज भी गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप गाजर के जूस में थोड़ा शहद डालकर इसका सेवन कर सकते हैं, इससे आपके बहुत फायदा मिलेगा।
2. कॉफी का करें सेवन
आपने अक्सर डॉक्टर को ब्लड प्रेशर कम होने पर कॉफी पीने की सलाह देते देखा होगा। क्योंकि कॉफी ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में बहुत कारगर है। लो ब्लड प्रेशर में कॉफी पीने से सिर्फ आपको ब्लड प्रेशर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में ही मदद नहीं मिलेगी, बल्कि इससे संबंधी समस्याओं जैसे थकान, आलस यहां तक कि तनाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।
3. पानी में नमक डालकर पिएं
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को नमक का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाता है। नमक में सोडियम मौजूद होते है, जिससे अगर लो ब्लड प्रेशर वाले लोग अगर पानी में नमक डालकर इसका सेवन करते हैं तो यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रहे आपको इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना है।
4. चुकंदर का जूस पीने से मिलेगा फायदा
चुकंदर का जूस पीने से कई लाभ मिलते हैं। इससे शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है, साथ ही कई गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है। चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ऐसे में चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
5. बादाम वाला दूध पिएं
ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में दूध और बादाम का मिश्रण बेहद कारगर है। दोनों में ही शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप बादाम को पीसकर दूध में डालकर उबाल सकते हैं, और इसका सेवन कर सकते हैं। बेहतर होगा अगर आप बादाम को रात-भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें उसके बाद उपयोग करें। यह चमत्कारी ड्रिंक आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |