Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Blood pressure चेक करने का सही समय क्या है?
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो आपको अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप एक डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर ले सकते हैं। इससे आपको पता चल सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल है या नहीं। लेकिन सवाल यह है कि आपको किस समय अपना ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए? वैसे डॉक्टर अक्सर सुबह के समय ब्लड प्रेशर चेक करने की सलाह देते हैं। मुंबई स्थित वोकहार्ट हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर रवींद्र इंगले आपको बता रहे हैं कि ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए सुबह का समय क्यों सही है।
बीपी चेक करने का सही समय सुबह उठने के एक घंटे बाद सही होता है। इसका कारण यह है कि जब आप सो रहे होते हैं, तब प्रेशर निरंतर होता है जबकि दिन में फिजिकल एक्टिविटी के कारण यह अधिक होता है। इसलिए यह संभावना रहती है कि रीडिंग सटीक आए। इसके अलावा आप लगभग 12 घंटे तक कोई दवा नहीं लेते हैं जिससे रीडिंग और ज्यादा सही होती है। खैर ब्लड प्रेशर चेक करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1) ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले चाय या कॉफी ना पियें। क्योंकि इससे आपकी रीडिंग गलत आ सकती है। इसका कारण चाय या कॉफी में मौजूद तत्व हैं जो ब्लड प्रेशर को उत्तेजित कर सकते हैं और बीपी बढ़ सकता है।
2) बेशक आप पानी पी सकते हैं क्योंकि इससे रीडिंग प्रभावित नहीं होती है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट के बाद भी ब्लड प्रेशर की जांच कर सकते हैं हालाकिं आपके नाश्ते में नमक वाली चीजें नहीं चाहिए।
3) इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना एक ही समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करें क्योंकि इससे आपको अपने ब्लड प्रेशर में हो रहे बदलाव को जानने में मदद मिल सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |