healthplanet.net

Posted on

ब्लड प्रेशर की रीडिंग 90/60 या इससे कम बने रहने को लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन के रूप में जाना जाता है। जिन लोगों को यह समस्या होती है उन्हें गंभीर थकावट और चक्कर आने की दिक्कत महसूस होती रह सकती है। यह समस्या डिहाइड्रेशन से लेकर गंभीर चिकित्सा स्थितियों तक का कारण हो सकती है, जिसपर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।

ब्लड प्रेशर लो होने के लक्षण

चक्कर आना
धुंधला दिखाई देना
उल्टी जैसा होना
बहुत थकान महसूस होना
ध्यान लगाने में परेशानी होना
हाथ-पैरों का ठंडा पड़ना
सांस लेने में परेशानी होना
खाने में दिक्कत होना

ब्लड प्रेशर लो होने पर खतरा
अगर आपका बीपी बहुत ज्यादा समय लो रहता है तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. इससे शरीर के दूसरे अंगों में ठीक तरह से खून नहीं पहुंच पाता है. ऐसी स्थिति में स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर का खतरा रहता है. बीपी कम होने पर बेहोशी भी छाने लगती है, ऐसे में सिर के बल गिरने पर ब्रेन हैमरेज का खतरा भी बढ़ जाता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info