healthplanet.net

Posted on

जानें लो ब्लड प्रेशर क्या होता है, लक्षण

लो ब्लड प्रेशर या निम्न रक्तचाप से तात्पर्य ऐसी अवस्था से है, जब नसों में खून का दबाव सामान्य से कम हो जाता है. नसों में खून का दवाब कम होने पर दिल, दिमाग और शरीर के कई अन्य भागों तक पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंच पाता. कभी-कभी ब्लड प्रेशर कम होने के लक्षण नजर नहीं आते हैं. हालांकि, ऐसी स्थिति में लो ब्लड प्रेशर को हानिकारक नहीं माना जाता है. आमतौर पर चक्कर आना और बेहोशी को लो ब्लड प्रेशर का प्रमुख लक्षण माना जाता है. बता दें कि ये लक्षण तब ज्यादा महसूस होते हैं, जब व्यक्ति लेटने या बैठने के बाद अचानक खड़ा होता है. शरीर में खून की मात्रा कम होना, कोई हृदय संबंधी रोग और कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से लो ब्लड प्रेशर हो सकता है. उम्र बढ़ने के साथ लो और हाई दोनों तरह के ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ जाता है.
ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए

अगर आदर्श स्थिति की बात करें तो एक स्वस्थ व्यक्ति में 120/80 (सिस्टोलिक/डायस्टोलिक) से कम 90/60 से ज्यादा होना चाहिए. यदि किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 90/60 से भी कम हो जाता है तो ऐसी स्थिति को निम्न रक्त चाप या लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. मेडिकल की भाषा में इसे हाइपोटेंशन कहा जाता है.

सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों में से कोई भी यदि अपने न्यूनतम स्तर से नीचे जाते हैं तो उसे लो ब्लड प्रेशर माना जाता है. हालांकि, डॉक्टर ब्लड प्रेशर को लो तभी मानते हैं, जब उसके कुछ लक्षण भी नजर आ रहे हों. लो ब्लड प्रेशर आपको कैसे प्रभावित कर सकता है, उसको एक उदाहरण से ऐसे समझ सकते हैं कि अचानक 20 मिमी एचडी कम होने पर यानी सिस्टोलिक 110 से 90 मिमी एचजी होने पर आपके दिमाग में खून की सप्लाई कम हो जाएगी और आपको बेहोशी हो सकती है.
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या हैं

ब्लड प्रेशर कम होने पर आम लक्षण चक्कर आना और बेहोशी हैं. हालांकि, कुछ मामलों में किसी अन्य समस्या के कारण भी ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. लो ब्लड प्रेशर के कुछ अन्य लक्षण इस प्रकार हैं –

चक्कर आना
बेहोशी आना
धुंधला दिखना
जी मिचलाना
थकान महसूस होना
एकाग्रता में कमी महसूस होना

जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा गिर जाता है, उस समय इंसान ‘शॉक’ में जा सकता है और यह स्थिति प्राण घातक भी साबित हो सकती है. निश्चित तौर पर यह एक आपात स्थिति है और ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द इलाज की आवश्यकता होती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info