Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
तीखी और पतली नाक के लिए जरूरी नहीं सर्जरी, इन 7 तरीकों से पाएं नोज शेपिंग
सुंदर चेहरे की जब भी बात होती है तो बड़ी आंखें, लंबे बाल, डार्क पिंक लिप्स के साथ पतली नाक होना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं कई लोग तो अपनी नाक की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सर्जरी तक करवाते हैं और लाखों खर्च कर देते हैं। वहीं कुछ लोग नाक को शेप में लाने के लिए मेकअप में ही घंटो समय लगा देते हैं। इसके बावजूद भी अच्छा परिणाम नहीं मिल पाता है। अगर आपको नाक शेप में करने की जरूरत है तो परेशान होने की बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके और एक्सरसाइज बताएंगे जो नाक को शेप में ला सकते हैं।
नाक शेप में लाने के लिए करें नोज शेपिंग एक्सरसाइज
अगर आपको भी अपनी नाक का शेप सही नहीं लगता है तो ये एक्सरसाइज आपके लिए ही है। नोज शेपिंग एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास आपके नाक को सही शेप में ला सकता है। नोज शेपिंग एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी अंगूठे के बाद वाली पहली अंगुली से नाक को थोड़ा-सा दबाएं और धीरे-धीरे सांस लें। नाक के किनारों के आस-पास दबाव बनाए रखें। इस व्यायाम को एक दिन में कम से कम 10 बार दोहराएं।
नोज शॉर्टनिंग
नोज शॉर्टनिंग के अभ्यास करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अपनी तर्जनी अंगुली को नाक पर रखें और धीरे-धीरे दबाव बनाएं। इस व्यायाम की सबसे अच्छी बात ये है आप इसे दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार कर सकते हैं। इस व्यायाम के अभ्यास से आपकी नाक आकार में आ जाएगी और कार्टिलेज भी कम हो जाएंगे।
नाक सीधी करने के लिए
कई लोगों की नाक तिरछी होती है। ऐसे लोगों के लिए ये एक बेहतर तरीका है। हल्के से मुस्कान के साथ किए जाने वाला यह व्यायाम बैठे-बैठे ही आपकी नाक सीधी कर देगा। इसके लिए आप मुस्कुराएं और फिर अंगुली की मदद से अपनी नाक को नीचे से ऊपर की ओर धकेलें। यह आपकी नाक के किनारों पर मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करेगा। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को पूरे दिन में 20 से 30 बार दोहराएं।
नाक की मालिश
नाक की लगातार मालिश भी नोज शेप में हमारी मदद करती है। इसके लिए आपको अपनी नाक के हर हिस्से की मालिश करनी होगी। सबसे पहले नाक के ऊपरी हिस्से की मालिश करें, फिर किनारे के हिस्सों पर मालिश करें। मालिश करते समय अपनी अंगुलियों को गोलाकार गति में चलाएं। ऐसा इन में एक-दो बार करें।
लचीलापन लाने के लिए
नाक को आकार देने के साथ-साथ ही मांसपेशियों में लचीलापन लाने में यह व्यायाम बहुत कारगर है। इसके लिए आप अपने चेहरे को स्थिर रखते हुए अपनी नाक को हिलाएं-डुलाएं। ऐसा आप दिन में एक दो बार कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |