Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दही नमक के साथ खाएं या चीनी के साथ? जानें इन दोनों में से दही खाने का कौन सा तरीका है ज्यादा हेल्दी
Dahi with sugar or salt: बचपन से हम लोग दही-चीनी खा कर बड़े हुए हैं, तो कुछ लोग कहते हैं दही में नमक मिला कर खाना चाहिए। तो, जानते हैं कौन सा तरीका हेल्दी है।
दही नमक के साथ खाएं या चीनी के साथ-Dahi With Sugar Or Salt?
दही खाने के फायदे (curd benefits in hindi) के बारे में हम से ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन कभी आपने दो मिनट ठहर कर सोचा है कि क्या दही खाने का तरीका सही है या गलत। जी हां, बचपन में जब हम जरूरी काम करने जाते थे तो, मां दही चीनी खिलाती थीं। पर बड़े होने पर लंच में हमें दही को नमक मिला कर खाने को मिलता है। तो, कुछ लोग कहते हैं डायबिटीज और मोटापे से बचने के लिए हमें दही गुड़ के साथ खाएं। तो, आखिरकार दही का खाने का सही तरीका है क्या जानते हैं?
हरी इलायची और लौंग के अलावा ये गरम मसाले खाएंगे तो दूर रहेंगी डायबिटीज जैसी बीमारियां, ये रहे सेवन के तरीके
शरीर में सिर्फ 5 बदलाव लाकर ही कंट्रोल हो सकता है डायबिटीज, जानें Blood sugar control करने का बेस्ट तरीका
नाश्ते में 5 हेल्दी फूड्स को खाने से नहीं बढ़ता Blood Sugar! जानें After meal शुगर को नार्मल रखने वाले फूड्स
गाजर का हलवा खाने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, होते हैं कुछ नुकसान भी
Vitamin B12 का ओवरडोज लेने से होती है ये 8 परेशानियां! जानें दिन में विटामिन बी12 की कितनी मात्रा है जरूरी
दही चीनी खाने के फायदे (Curd With Sugar Benefits)
आयुर्वेद के अनुसार दही चीनी खाने से (dahi chini khane ke fayde) मस्तिष्क में ग्लूकोज की आपूर्ति बढ़ जाती है। इसके अलावा, यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और पूरे दिन हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा चीनी और दही का यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए अच्छा होता है। यह पित्त दोष को कम करता है और जलन और एसिडिटी को कम करता है। कुल मिलाकर, यह आपको पाचन संबंधी किसी भी समस्या को दूर रखने में मदद करता है। कुल मिलाकर आपके पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा फायदा तब मिलता है जब आप एक कटोरी दही और चीनी का सेवन करते हैं।
दही चीनी खाने के नुकसान (Curd With Sugar Sideeffects)
लेकिन साइंस की मानें तो, दही चीनी खाने के नुकसान भी हैं। ये दोनों मिल कर हाई कैलोरी वाले हो जाते हैं और इस तरह ये आपका वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा ये क्रेविंग को भी बढ़ाता है जो कि वजन बढ़ने में एक छिपी हुई भूमिका निभाता है। इसके अलावा डायबिटीज और दिल के मरीजों को भी दही चीनी खाने से मना किया जाता है।
दही में नमक के फायदे (Curd With Salt Is Good Or Bad)?
हम में से ज्यादातर जो गाय के दूध का उपयोग करके घर पर दही बनाते हैं, आम तौर पर स्वाद बढ़ाने और पाचन को बढ़ावा देने के लिए थोड़ा सा नमक मिलाते हैं। नमक में खाने का स्वाद अच्छा बनाने की क्षमता होती है। साथ ही जिन लोगों को दही के विटामिन सी के कारण एसिडिटी की समस्या होती है उनके लिए भी इसे नमक के साथ खाना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी दही नमक के साथ खाना चाहिए। साथ ही अगर आप दही का सेवन रात में कर रहे हैं, तो ज्यादातर नमक मिलाना पाचन को आसान बनाता है और पेट को ठंडा रखता है।
दही में नमक के नुकसान (Is It Harmful To Eat Curd With Salt)
ऐसा माना जाता है कि नमक एंटीबैक्टीरियल है इसलिए ये दही में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया को मार सकता है जो कि प्रोबायोटिक्स (Probiotics) की तरह काम करते हैं। इसके अलावा यह भी सलाह दी जाती है कि आप दही में अत्यधिक नमक न डालें। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है क्योंकि ये बीपी बढ़ा सकता है। इससे स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, डिमेंशिया और अन्य हृदय रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका क्या है?
तो, दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका ये है कि आप पहले को प्लेन दही (plain curd) यानी कि सादी दही खाएं। साथ ही अगर आप उसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो हल्का सा चीनी या गुड़ मिलाएं। ध्यान रखें कि नाश्ते का समय हो तो दही चीनी खाएं और दोपहर व रात में दही नमक खाएं। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या है तो काला नमक के साथ दही खाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |