healthplanet.net

Posted on

खाली पेट सोने से होने वाले नुकसान |

1. अनिद्रा की समस्या होती है

अगर आप अक्सर रात को खाली पेट सोते हैं तो आपको नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप रात को खाली पेट सोते हैं तो दिमाग आपको खाने के लिए अलर्ट करने लगता है, जिससे आपको बार-बार भूख लगती है, लेकिन जब आप कुछ भी नहीं खाते हैं तो इससे नींद में खलल पड़ता है. धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और आपको अनिद्रा की समस्या होने लगती है.

2. मेटाबॉलिज्म होता है प्रभावित

अगर आप अक्सर डिनर स्किप करते हैं या खान-पान सही नहीं है तो आपका मेटाबॉलिज्म बुरी तरह प्रभावित हो सकता है. यह इंसुलिन लेवल को बिगाड़ सकता है. कोलेस्ट्रॉल और थायराइड का स्तर भी गड़बड़ा सकता है. अगर आप सही समय पर सही खाना नहीं खा रहे हैं तो आपके हार्मोंस पर असर पड़ता है, जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.

3. मांसपेशियों में कमजोरी

जो लोग रात को खाली पेट सोते हैं उन्हें मांसपेशियों में कमजोरी का खतरा होता है, खाली पेट सोने से प्रोटीन और अमीनो एसिड की कार्यक्षमता प्रभावित होती है. इससे मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है. वहीं मसल्स को मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि खाना सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए.

4. एनर्जी लेवल डाउन होता है

अगर आप रात को खाली पेट सोते हैं तो आपका एनर्जी लेवल लो हो सकता है. इससे आप कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकते हैं. जो आगे चलकर आपके शरीर के लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info