healthplanet.net

Posted on

1. हमारी डाइट- पेट में गैस बनना पेट फूल की सबसे पहली वजह है। जिसे पेट भारी-भारी सा लगता रहता है और कभी-कभार बहुत तेज दर्द भी होता है। हमारे खानपान में कुछ चीज़ें जैसे काला चना, बेसन से बनी चीज़ें, चने की दाल, बीन्स, राजमा, छोले ये सभी चीज़ें गैस बनाती हैं तो इनका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन न करें।

2. देर रात खाना- रात को खाना खाने और सोने के बीच कम से कम एक से दो घंटे का गैप होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो पेट फूलने की समस्या होगी ही क्योंकि जब आप रात को देर से खाना खाते हैं और उसके तुरंत बाद सो जाते हैं तो खाने को पचने का समय नहीं मिल पाता और इसी वजह से पेट फूलने, गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या होती है।

3. खाते वक्त पानी पीना- अक्सर लोग खाना खाने के साथ-साथ पानी पीते रहते हैं। ये आदत भी गैस ज्यादा बनने और ब्लोटिंग की समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकती है। इसलिए खाना खाते समय या इसके तुरन्त बाद पानी न पिएं। ध्यान रखें कि अगर आपको पानी पीना है तो खाने से 30-45 मिनट पहले या 30-45 मिनट बाद ही पिएं। इससे आपका आहार ठीक से पचेगा और गैसा या पेट में भारीपन की समस्या नहीं होगी।

4. एक्सरसाइज न करना- खाने में मौजूद पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से एब्जॉर्ब हो जाएं इसके लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। सुबह या शाम जब भी वक्त मिले एक्सरसाइज जरूर करें। अपनी क्षमतानुसार एक्सरसाइज का चयन करें। जिम नहीं जा सकते तो घर पर रस्सी कूदकर, सीढ़ियां उतर-चढ़कर भी फिटनेस और पाचन तंत्र को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info