Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सुबह बासी मुंह पानी पीने के 6 फायदे और 3 नुकसान- Subah Basi Muh Pani Pine Ke 6 Fayde Aur 3 Nuksan
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पीना बहुत जरूरी होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए, क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना सुबह एक गिलास बासी मुंह पानी पीते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। जी हां सुबह उठते ही पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन बासी मुंह पानी का एक गिलास से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप इससे ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता हैं। आइए जानते हैं सुबह बासी मुंह पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
सुबह बासी मुंह पानी पीने के 6 फायदे और 3 नुकसान
सुबह बासी मुंह पानी पीने के फायदे
1- सुबह बासी मुंह पानी पीना किडनी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बासी मुंह पानी पीने से किडनी (Kidney) स्वस्थ रहती है। साथ ही अगर किडनी संबंधी बीमारियां भी नहीं होती है।
2- सुबह बासी मुंह पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह बासी मुंह पानी पीने से स्किन संबंधी पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी शिकायत दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।
3- सुबह बासी मुंह पानी पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि सुबह बासी मुंह पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।
4- सुबह बासी मुंह पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।
5- सुबह बासी मुंह पानी पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से कब्ज (Constipation) जैसी पेट संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
6- सुबह बासी मुंह पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।
सुबह बासी मुंह पानी पीने के नुकसान
1- सुबह बासी मुंह अधिक पानी का सेवन करने से उल्टी की शिकायत हो सकती है।
2- सुबह बासी मुंह अधिक मात्रा में पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन (Overhydration) की शिकायत हो सकती है, जिससे चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही ओवरहाइड्रेशन की शिकायत किडनी संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए काफी हानिकारक साबित होती है।
3- सुबह बासी मुंह अधिक गर्म पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गले से लेकर पेट तक जाने वाली नली में कैंसर (Cancer) का खतरा बढ़ता है।
| --------------------------- | --------------------------- |