healthplanet.net

Posted on

अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो इन टिप्स को अपनाएं और अपने बालों की शाइन बरकरार रखें :

1 एप्पल साइडर विनेगर :

सेब का सिरका आपकी स्कैल्प के पीएच संतुलन को बरकरार रखता है, जिससे पसीना नियंत्रित रहता है। लगभग एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। फिर इसे अपनी स्कैल्प में मालिश करें। इसे लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। आप हफ्ते में ऐसा 2 से 3 बार कर सकती हैं।


2 बालों में नींबू का इस्तेमाल :

पसीने की वजह से बालों में रूसी की समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसलिए, बालों को धोने से पहले आधा नींबू अपनी स्कैल्प पर लगाएं। इसे थोड़ी देर सूखने दें और फिर इसे धो लें। नींबू में बालों और स्कैल्प के सारे मॉइस्‍चराइजर को सोखने की क्षमता होती है। इसके साथ ही, गर्मियों में बालों की नियमित वॉश करें।

3 आरामदायक कपड़े पहनें :

आपको लग सकता है कि कपड़े पहनने से बालों में पसीना आने का क्या संबंध! लेकिन हम आपको बता दें कि आरामदायक कपड़े पहनने से आपको गर्मी कम लगेगी। यदि आपका शरीर अत्यधिक गर्म महसूस करना शुरू कर देता है, तो इसकी बहुत संभावना है कि आपके बालों और स्कैल्प में भी पसीना आने लगेगा।

इसलिए, कॉटन के कपड़े पहनें और यह भी ध्यान रखें कि ये ज्यादा टाइट न हों।

4 बहुत सारा पानी पियें :

पानी पीने और हाइड्रेटेड रहने से आपके शरीर को ठंडा रहने में मदद मिलेगी और आपको कम पसीना आएगा। साथ ही यह अत्यधिक पसीने के कारण आपके शरीर की खोई हुई जल सामग्री को फिर से भरने में मदद करेगा। इसलिए, पूरे दिन में जितना हो सके उतना पानी पीने की कोशिश करें।

5 अपने तनाव के स्तर को कम करें :

अक्सर काम के स्ट्रेस या हाई प्रेशर वाली स्थितियों में लोगों को ज्यादा पसीना आता है, तो अपने दिन-प्रतिदिन के तनाव को कम करने की पूरी कोशिश करें। यदि आपको कभी अत्यधिक तनाव महसूस हो तो गहरी सांस लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info