Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Hair care: बालों में रात को तेल लगाकर सोने की करते हैं भूल, हो सकती हैं ये परेशानियां :-
बालों में ऑयलिंग करना बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन इससे जुड़ी भूल नुकसानदायक साबित हो सकती है. आजकल लोग मिथ्स को फॉलो करते हैं और रातभर बालों में तेल लगा हुआ छोड़ देते हैं. ऐसा माना जाता है कि ये तरीका नुकसान पहुंचा सकता है. जानें इससे होने वाले नुकसानों के बारे में...
बढ़ता है डैंड्रफ: ऐसा माना जाता है कि रातभर बालों में तेल लगाकर रखने से सिर या स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है. बेडशीट पर जमी हुई मिट्टी ऑयल के जरिए बालों और स्कैल्प में बैठ जाती है और एक समय पर ये डैंड्रफ का रूप ले लेती है. ऐसी भूल को करने से बचें.
हेयर फॉल: बालों में रातभर तेल लगाकर छोड़ना कभी-कभी महंगा साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑयल की वजह से बालों में जमने वाली मिट्टी बालों के झड़ने का कारण बनती है. बालों में ऑयलिंग करने के एक घंटे बाद इन्हें धो लेना चाहिए.
गर्म तेल की मालिश: कुछ लोगों को ये भी लगता है कि बालों में गर्म तेल की मालिश करने से उनकी ग्रोथ बेहतर होती है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. कहते हैं कि ज्यादा गर्म तेल अगर स्कैल्प पर लगाया जाए, तो ये खुजली की समस्या को बढ़ा सकता है. इसकी जगह गुनगुने तेल से बालों की मालिश करें.
सिर में दाने: बालों में ज्यादा देर तक तेल को लगाए रखने का एक और नुकसान ये है कि आपके सिर में दाने हो सकते हैं. दरअसल, स्कैल्प में थोड़ा ऑयल नेचुरली भी बनता है और अगर ये बाहरी ऑयल के साथ लंबे समय तक मिला रहे, तो सिर में दाने पैदा कर देता है.
| --------------------------- | --------------------------- |