Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बिना डाई इन 5 तरीकों से काले करें सफेद बाल :-
बिना डाई बाल काले करने के 5 तरीके- Ways To Make Hair Black Naturally Without Dye
1. आंवला से करें बाल काले
सफेद बालों को काला करने के लिए आप आंवला को एक हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप साबुत आंवला कुचकर या रस का प्रयोग कर सकते हैं। आप आंवला या आंवला के रस को किसी भी हेयर ऑयल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसे बालों में लगा सकते हैं, इससे बहुत फायदा मिलेगा।
2. प्याज के रस से करें बाल काले
प्याज रस बालों की की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह सफेद बालों को काला करने में भी लाभकारी है। आप सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं या फिर सरसों या नारियल तेल आदि में मिलाकर भी इसका प्रयोग कर सकते है। तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसमें नींबू या आंवला भी मिलाएं। इससे तेजी से बाल काले होंगे। सप्ताह में 2-3 बार बालों में 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं, उसके बाद शैंपू से धो लें।
3. अंडा लगाएं
प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप अंडे का हेयर मास्क बनाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको सरसों, नारियल या जैतून के तेल में अंडे का सफेद भाग डालकर मिलाना है। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। आप इसे 20-25 मिनट, 4-5 घंटे या रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं।
4. एलोवेरा और तेल लगाएं
आप नारियल, सरसों, अरंडी या जैतून के तेल में एलोवेरा मिलाकर, इस मिश्रण को बालों में अप्लाई कर सकते हैं। आप इसमें नींबू और आंवला का रस भी मिला सकते हैं, इससे सफेद बालों से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसे भी 3-4 घंटो के लिए बालों में लगाएं और शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।
5. सब्जियों का जूस पिएं
सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर, आंवला, नींबू आदि का साथ में जूस निकालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह बालों को अंदर से काले, मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |