Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बाल बढ़ाने वाले 6 तेल:जानें आपके लिए कौन सा हेयर ऑयल है सही, एक्सपर्ट से सीखें लगाने का सही तरीका :-
बादाम तेल
बादाम का तेल रूखे और बेजान बालों के लिए हेल्दी और फायदेमंद है। विटामिन ई, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि से भरपूर बादाम तेल को बालों के लिए पौष्टिक माना जाता है। यह बालों को पोषण और मजबूती देने के साथ ही उनकी चमक बढ़ाता है। केमिकलयुक्त हेयर कलर और लोशन के बार-बार इस्तेमाल से बाल डैमेज हो जाते हैं। ऐसे बालों में बादाम तेल लगाकर उनकी खोई चमक लौटाई जा सकती है। बादाम के तेल में लिनोलिक एसिड होता है, जो बालों को पोषण देने और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। ड्राई और डैमेज बालों में शैम्पू करने से पहले रात में गर्म बादाम का तेल लगाएं।
नारियल तेल
बालों में अधिकतर लोग नारियल का तेल लगाते हैं। यह बालों को सॉफ्ट, हेल्दी और शाइनी बनाता है इसलिए ये बालों के लिए पौष्टिक माना जाता है। बालों में नारियल तेल हल्की मालिश करते हुए लगाने से रोम छिद्रों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और बाल सॉफ्ट बनते हैं। यह फॉलिकल्स में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मदद करता है। इस तेल को रातभर बालों में लगा रहने दें। अगले दिन माइल्ड हर्बल शैम्पू से बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार नारियल तेल को गर्म करके बालों में लगाएं। फिर तौलिये को गर्म पानी में डुबोएं, पानी को निचोड़ें और गर्म तौलिये को सिर के चारों ओर पगड़ी की तरह लपेट लेंं। इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें। गर्म तौलिया लपेटने की यह प्रक्रिया 3 से 4 बार दोहराएं। इससे बाल और स्कैल्प तेल को अच्छी तरह अवशोषित कर लेते हैं।
अरंडी का तेल
ड्राई और डैमेज बालों के लिए अरंडी का तेल बहुत लाभकारी है। यह तेल गाढ़ा और चिपचिपा होता है, इसलिए तेल लगाने के बाद बालों में अच्छी तरह शैंपू जरूर कर लें और पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि स्कैल्प ऑयली न रह जाए। बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो एक चम्मच अरंडी के तेल में एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। गरम करें और उंगलियों के पोरों से मसाज करते हुए बालों व स्कैल्प पर लगाएं। रात भर इस तेल को लगा रहने दें और अगले दिन माइल्ड हर्बल शैम्पू से बालों को धो लें।
तिल का तेल
तिल पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह बालों और स्कैल्प को डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। इस तेल को लगाने से बाल बढ़ते हैं और बालों का झड़ना भी रुक जाता है। कलर्ड बालों में तिल का तेल गर्म करके लगाने से उनकी खोई चमक लौट आती है। यह बालों को पोषण देता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है। यह दोमुंहे बालों को रोकता है और बालों में चमक लाता है।
भृंगराज तेल
भृंगराज आयुर्वेद द्वारा पहचानी गई जड़ी-बूटियों में से एक है। यह बाल बढ़ाने के साथ ही उन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। भृंगराज तेल को तिल, नारियल, आंवला, ब्राह्मी आदि में से किसी भी तेल के साथ मिलाकर लगाने से और ज्यादा फायदा मिलता है।
जोजोबा ऑयल
यदि बालों में डैंड्रफ है और बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो जोजोबा ऑयल लगाएं। सर्दियों में बालों में डैंड्रफ हो जाता है, ऐसे में जोजोबा ऑयल लगाने से डैंड्रफ से राहत मिलती है। इसे ड्राई स्कैल्प पर लगाने से भी फायदा मिलता है। इस तेल को हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं और एक घंटे बाद बालों को धो लें।
| --------------------------- | --------------------------- |