healthplanet.net

Posted on

बार-बार सर्दी-जुकाम के 4 कारण:-

लो इम्यूनिटी

सीजनल फ्लू और सर्दी का अक्सर आपके इम्यून सिस्टम से ही लेना-देना होता है। अगर मौसम बदलने पर आपको सर्दी-खांसी हो रही है, तो अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करने की कोशिश करने की जरूरत है। अपनी डाइट में इम्यूनिटी बूस्टर शामिल करें, अदरक और शहद का उपयोग करें और कोशिश करें कि जब भी मौसम में बदलाव हो तो ठंडे फूड्स से दूर रहें।

एलर्जी

नाक बहना, आंखों से पानी आना और नाक बंद होना एलर्जिक राइनाइटिस के मुख्य कारणों में से एक है। इसलिए अगर आप किसी विशेष स्थान पर जाकर बीमार पड़ते हैं या किसी विशेष समय पर बीमार होते हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है। ये बहुत ज्यादा या फिर क्रॉनिक भी हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें और कारणों की पहचान करें और उनसे दूर रहने की कोशिश करें। आप भाप लेकर और खुद को हाइड्रेटेड रखकर इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं और राहत पा सकते हैं।

जेनेटिक

अगर आपके माता-पिता में से किसी को भी एलर्जी होने का खतरा रहता है, तो संभावना है कि आप भी इससे पीड़ित हो सकते हैं। इसलिए खांसी और जुकाम होने पर जांच कराते रहें और डॉक्टर की मदद लें।

सीजनल फ्लू

सीजनल फ्लू और वायरल बहुत ही आम है। सर्दियां शुरू होते ही संभावना बढ़ जाती है कि आप इन दोनों में से किसी न किसी के शिकार हो सकते हैं। गर्म कपड़े न पहनना, जंक फूड का सेवन या फिर साफ-सफाई न रखना और सीजनल हरी सब्जियों से दूरी बनाना जैसे कुछ कारण हो सकते हैं, जिसके कारण आप सीजनल फ्लू या फिर वायरल के शिकार भी हो सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info