healthplanet.net

Posted on

बार-बार मुंह में छाले होना है शरीर में इन 6 समस्याओं का संकेत

मुंह में छाले (Mouth Ulcers) होना बहुत आम समस्या है। हम में से ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी इस समस्या का सामना जरूर किया है। मुंह के छालों को कैंकर सोर्स (Canker Sores In Hindi) भी कहा जाता है। ये आपके मुंह में या आपके मसूड़ों और गालों के आसपास मौजूद छोटे-छोटे और दर्दनाक घाव होते हैं। जिसके कारण आपको कुछ भी खाने पीने में परेशानी होती है। मुंह के छाले एक से दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं, और आमतौर संक्रामक नहीं होते हैं। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि कुछ लोगों के मुंह में बार-बार छाले (Frequent Mouth Ulcers In Hindi) होते हैं या थोड़े-थोड़े दिन बाद मुंह के छालों की समस्या होती है।
आमतौर पर मुंह में छाले होने के लिए कई कारण (Mouth Ulcer Causes In Hindi) जिम्मेदार हो सकते हैं, लेकिन अगर अगर आपके मुंह में बार-बार छाले (Frequent Mouth Ulcers) हो रहे हैं तो यह आपके शरीर में मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं या बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जिसके कारण आपको बार-बार ये समस्या हो रही है।
मुंह में छाले होने के क्या कारण हैं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा कोई निश्चित कारण नहीं है जो मुंह के छालों के लिए जिम्मेदार हो सकता है। लेकिन ऐसे कई कारक हैं जो मुंह में छालों को ट्रिगर कर सकते हैं। जैसे:

दांतों की सफाई के दौरान ज्यादा ब्रश रगड़ने से मुंह में घाव, खेलते समय चोट लगना, या दांतों से गाल कटना।
सोडियम लॉरिल सल्फेट युक्त टूथपेस्ट और माउथ रिंस का प्रयोग
सिट्रस फूड्स खाना जैसे स्ट्रॉबेरी और अनानास
कैफीन युक्त फूड्स का अधिक सेवन जैसे चॉकलेट और कॉफी
मुंह में मौजूद बैक्टीरिया द्वारा एलर्जी
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हार्मोनल परिवर्तन
पर्याप्त नींद न लेना औरमोशनल स्ट्रेस
संक्रमण जैसे बैक्टीरियल, वायरल या फंगल
ज्यादा तला-भुना भोजन, जंक फूड्स, खट्टे और मसालेदार फूड्स का सेवन

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info