healthplanet.net

Posted on

हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि खानापान और डाइट दिमाग और याददाश्त पर बहुत असर डालती है.

1. बादाम और अखरोट
सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम और अखरोट याददाश्त को मजबूत करते हैं और दिमाग की कार्यप्रणाली को सुचारु रुप से चलाते हैं. इसमें हमारे दिमाग और मस्तिष्क को पोषण देने वाले तत्वों की प्रचुरता होती है.
2. अंडा
सुबह सुबह अंडा खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. अंडे वैसे भी जल्दी बन जाते हैं और सुबह के नाश्ते में भी कई लोग इसे खाना पंसद करते हैं. बहुत सारे पोषक तत्वों से भरा अंडा आपकी याददाश्त को भी बेहतर करेगा. अंडे में मौजूद कोलाइन दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है. अगर आपको आदत है चीजें जल्दी-जल्दी भूलने की, तो अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करें और देखें इसके फायदे.
3. सूरजमुखी के बीज
यदि आप अपना याददाश्त को तेज़ बनाना चाहते हैं तो सूरजमुखी के बीज आपके बहुत काम आ सकते हैं. विटामिन ई से भरपूर सूरजमुखी के बीज के अलावा इसके तेल का प्रयोग अपने खाने में करे, फायदा होगा.
4. ओमेगा 3
कई बार सुना और पढ़ा होगा कि ओमेगा 3 फेटी एसिड दिमाग के लिए बहुत जरूरी है. इसके लिए मछली से बेहतर से कोई ऑप्शन नहीं होता है. विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इसे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसको खाने से आने वाले बच्चे की दिमागी सेहत अच्छी रहती है. आपको बता दें कि सॉलमन और टूना मछली में ओमेगा की अच्छी मात्रा होती है.
5. पालक
पालक की सब्जी या जूस पीने से भी आपकी मेमरी यानि कि याददाश्त को अच्छा रखा जा सकता है. इसमें मौजूद ल्यूटिन होता है जो आपके याद रखने की क्षमता को और बेहतर करता है. इसके अलावा आपके सेहत को भी दुरुस्त करता है.
6. चुकंदर का जूस
चुकंदर हमारे शरीर को कई पोषक तत्व उपलब्ध कराता है. चुकंदर का जूस शरीर के अंदर खून के स्त्राव को बराबर करता है. यह आपके शरीर में आयरन तो बढ़ाता ही है साथ ही इसके इस्तेमाल से याददाश्त और दिमागी सेहत पर बेहतर असर होता है.
7. चॉकलेट
चॉकलेट खाना पसंद है तो थोड़ी-थोड़ी चॉकलेट रोजाना खाएं, फायदा दिखाई देगा. इसके एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को बेहतर करने का संकेत देता है. इसके लिए सबसे जरूरी होगा कि आप डार्क चॉकलेट रोज खाएं. लेकिन इसकी मात्रा को नियंत्रित रखें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info