healthplanet.net

Posted on

यह नाक मार्ग और साइनस के अस्तर की कंजेशन और सूजन के कारण होता है, हालांकि, ज्यादातर एक वायरल संक्रमण के कारण होता है जिसे सामान्य सर्दी के रूप में जाना जाता है। एलर्जी या साइनस संक्रमण से नाक और साइनस की अंदरूनी परत में सूजन आ जाती है। बहती नाक के लिए कुछ घरेलू तरीकों को फॉलो कर सकते हैं।

आइए जानते हैं नाक बहने या क्लीयर रनी नोज़ के क्या कारण हैं-

1 एलर्जी

एलर्जी बहते हुए नाक का सबसे बड़ा कारण होती है। जब एलर्जी की वजह से आपकी नाक बहती है, तो इस स्थिति को एलर्जिक राइनीटिस कहा जाता है। जब आप कुछ बासी या सड़ा हुआ खा लेती हैं और इस चीज को लेकर आपका इम्यून सिस्टम रिस्पॉन्स करता है, तो आपकी नाक बहना शुरू हो जाती है।

इससे आपकी नाक में इंफ्लेमेशन हो जाती है और म्यूकस इक्कठा होना शुरू हो जाता है। इसमें आपको छींकें आ सकती हैं, नाक के साथ आंख और मुंह में भी खुजली हो सकती है।

2 नॉन एलर्जिक राइनाइटिस

यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें आपकी नाक के बहने का कारण एलर्जी नहीं होती है। यह बिना किसी एलर्जी या इन्फेक्शन के हो जाता है। इसके कुछ कारण निम्न हैं :

खाद्य पदार्थ

कई बार खाने के कारण भी आपकी नाक बहने लग जाती है। ऐसा अधिकतर जब होता है जब आप अधिक तीखा या गर्म खा लेते हैं।

दवाइयां

अगर आप कॉन्ट्रेसप्टिव या बीटा ब्लॉकर अधिक खाती हैं, तो भी आपकी नाक बहने की समस्या अधिक बढ़ सकती है या कुछ समय के लिए आ सकती है।

इरिटेंट्स

अगर आप सिगरेट पीती हैं या धूम्रपान करती हैं, धूल मिट्टी में या प्रदूषण में अधिक रहती हैं, परफ्यूम आदि का प्रयोग करती हैं, तो भी आपका नाक बह सकती है।

3 मौसम में बदलाव होना

अगर तापमान या नमी में थोड़ा बहुत बदलाव होता है, तो भी आपको यह एलर्जी अधिक बढ़ सकती है और आपका नाक बहना शुरू हो सकता है।

4 स्ट्रेस लेना

अगर आप अधिक स्ट्रेस लेती हैं या आपके हार्मोन्स बदलते हैं, तो भी आपकी नाक बहना शुरू हो सकती है।

5 वायरल इंफेक्शन

अगर आपको बुखार, जुखाम या वायरल इंफेक्शन हो जाता है, तो भी आपके नाक में अधिक म्यूकस इकट्ठा हो सकता है। इससे आपके नाक से एक क्लीयर फ्लूइड निकल सकता है। इसके साथ ही आपको खांसी, छींक, बुखार और थकान जैसी दिक्कत भी हो सकती है।

6 प्रेगनेंसी राइनाइटिस

कुछ गर्भवती महिलाओं में भी नाक बहने की समस्या आम होती है। अगर आपको पहले भी इंफेक्शन या एलर्जी रह चुकी हो, तो आपके यह लक्षण और अधिक बढ़ जाते हैं। इस कारण हार्मोन्स में भी बदलाव आ सकता है।

7 नेसल फॉरेन बॉडीज

यह बच्चों से ज्यादा बड़ों में अधिक कॉमन है। यह तब होती है जब आपके नाक में कुछ ऐसी चीज अटक जाती है, जो वहां नहीं अटकनी चाहिए। बच्चों में ऐसा रबर या बीड्स आदि के फंसने के कारण हो जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info