Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या सोते हुए आपका भी सूखता है गला? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
क्या अक्सर रात में सोते समय आपका गला सूखता है? क्या बीच रात में प्यास लगने के कारण आपकी नींद टूट जाती है? अगर ऐसा बार बार होता है, तो आपको इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। रात में सोते समय मुंह में सूखेपन की समस्या अक्सर बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखी जाती है। दरअसल, बढ़ती उम्र में मुंह में पर्याप्त लार ना बनने के कारण सोते हुए मुंह सूखने की समस्या होने लगती है। हालांकि, रात के समय मुंह में सूखेपन की समस्या के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। कई मामलों में रात में सोते हुए मुंह सूखने की समस्या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर आप लंबे समय से रात में सोते हुए मुंह सूखने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रात में सोते हुए गला क्यों सूखता है? (Sote Huye Gala Kyon Sukhta hai?) या सोते हुए गला सूखने के कारण क्या है -
सोते हुए गला सूखने का कारण - Dry Throat While Sleeping Causes In Hindi
शरीर में पानी की कमी
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने के कारण सोते हुए गला सूखने की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने के कारण सोते हुए गले में सूखापन और दर्द महसूस हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दे हैं।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों को सोते हुए गला सूखने की समस्या हो सकती है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने के कारण सोते हुए गला सूख सकता है। दरअसल, हमारी किडनी शरीर से अतिरिक्त शुगर को पेशाब के रास्ते से बाहर निकलती है। इस वजह से पेशाब बहुत ज्यादा आता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जब बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, तो प्यास ज्यादा लगती है।
मुंह खोलकर सोना
कुछ लोगों का मुंह सोते समय अपने आप खुल जाता है, जिसके कारण गले में सूखापन आने लगता है। रात को मुंह खोलकर सोने के कारण रातभर बाहर की हवा गले और मुंह में लार को सुखा देती है। इसके अलावा, सर्दी-खांसी होने पर भी लोग मुंह से सांस लेना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से भी सोते हुए गला सूखने की समस्या हो सकती है।
पॉलीडिप्सिया
सोते हुए गले सूखने की समस्या पॉलीडिप्सिया के कारण हो सकती है। यह एक तरह की बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि उसे बहुत सारा पानी पीने की जरूरत है। इस बीमारी में व्यक्ति को सोते हुए गले में सूखापन और बहुत तेज प्यास महसूस हो सकती है। अगर आप भी रात में गला सूखने की समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
अधिक तेल-मसाला या नमक
सोते हुए गला सूखने का कारण बहुत अधिक तेल मसाले और नमक वाले भोजन का सेवन करना हो सकता है। दरअसल, मसाले और नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इसके कारण रात को सोते हुए प्यास लगने और गला सूखने की समस्या हो सकती है।
सोते हुए गला सूखने से बचाव - Dry Throat While Sleeping Prevention In Hindi
शरीर में पानी की कमी ना होने दें। दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
ज्यादा मसाले और नमक का सेवन न करें। इसके कारण शरीर में भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
तंबाकू-सिगरेट आदि का सेवन करने से बचें। कई बार धूम्रपान से भी गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
रात में सोते हुए मुंह से सांस लेना बंद करें, क्योंकि इसकी वजह से मुंह में सूखापन की परेशानी हो सकती है।
कैफीन वाली चीजें, जैसे - चाय, कॉफी आदि के कारण भी मुंह में सूखेपन की शिकायत हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |