Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नहीं होगा दोबारा गर्भपात, जब आजमाएंगी ये चमत्कारी उपाय
गर्भपात के कारण महिलाओं को शारीरिक और मानसिक कष्ट से गुजरना पड़ता है।
आप मां बनना चाहती हैं, लेकिन बार-बार आपका गर्भपात या मिसकैरेज हो जाता है। मां बनना दुनिया का सबसे प्यारा और सुखद अहसास और अनुभव है। लेकिन, जब बार-बार गर्भपात होने से किसी महिला की यह इच्छा अधूरी रह जाती है, तो जाहिर है कि वह तनाव से ग्रस्त हो जाए।
क्या आप जानती हैं किन कारणों से होता है बार-बार मिसकैरेज ?
गर्भपात के कारण कई महिलाएं मां नहीं बन पातीं और उनका मां बनने का सपना अधूरा रह जाता है। कई कारणों से गर्भपात हो जाता है। गर्भपात के कारण महिलाओं को शारीरिक-मानसिक कष्ट से गुजरना पड़ता है। इससे बचना चाहती हैं, तो इन आसान से घरेलू नुस्खों को कुछ महीने आजमाकर देखें, क्या पता इस बार आप मां बनने का सुख प्राप्त कर लें। इन घरेलू उपायों से आपको कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होगा। गर्भपात रोकने के 5 चमत्कारी घरेलू उपाय इस प्रकार हैं...
मिसकैरेज से बचने के लिए ट्राई करें ये उपाय
हरी दूब के पंचांग (जड़, तना, पत्ती, फूल, फल) को पीस लें। अब उसमें मिश्री व दूध मिलाकर 150-200 ग्राम शरबत के रूप में सुबह-शाम पिएं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से गर्भपात नहीं होगा।
गाय का ठंडा किया हुआ दूध व जेठीमधु का काढ़ा बनाकर पिलाएं। साथ-साथ इसी काढ़े को नाभि के नीचे के भाग पर लगाएं। इससे गर्भस्राव की संभावना कम हो जाती है।
अशोक की छाल का क्वाथ बनाकर कुछ दिनों तक सुबह-शाम पिलाने से गर्भवती स्त्री के गर्भस्राव की संभावना नहीं रहती।
एक पके केले को मथकर, उसमें शहद मिला लें। इसे गर्भवती महिला को खिलाएं। ऐसा करके गर्भपात की संभावना को काफी हद तक रोका जा सकता है।
पीपल और बड़ी कंटकारी की जड़ पीसकर भैंस के दूध के साथ कुछ दिनों तक लेने से भी गर्भपात नहीं होता।
| --------------------------- | --------------------------- |