healthplanet.net

Posted on

बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? ये 4 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें इनसे बचाव के उपाय

सर्दी और जुकाम एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें छींक-छींक कर हमारा बुरा हाल हो जाता है और इन दिनों आपके पास कुछ चीजें रहती हैं, जिनमें टिश्यू पेपर से लेकर विक्स, दवाई और नेजल स्प्रे शामिल होता है। इन दिनों में रात को नींद आने में मुश्किल होती है, दम सा घुटने लगता है और आप तो जानते ही हैं कि सर्दी और खांसी से बेहाल व्यक्ति के लिए सोना मुश्किल हो जाता है और अगली सुबह शरीर में बिल्कुल ताकत नहीं रहती। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जब आप बीमार हों और ऑफिस में लोग आपसे पूछ रहे हों कि तुम इतना बीमार क्यों रहते हों? इसके बाद आपके मन में ख्याल आता होगा क्या वाकई में आप सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। अगर आपके मन में ये ख्याल आता है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं, जिसमें से ये 4 प्रमुख हैं।
बार-बार सर्दी-जुकाम के 4 कारण
लो इम्यूनिटी

सीजनल फ्लू और सर्दी का अक्सर आपके इम्यून सिस्टम से ही लेना-देना होता है। अगर मौसम बदलने पर आपको सर्दी-खांसी हो रही है, तो अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करने की कोशिश करने की जरूरत है। अपनी डाइट में इम्यूनिटी बूस्टर शामिल करें, अदरक और शहद का उपयोग करें और कोशिश करें कि जब भी मौसम में बदलाव हो तो ठंडे फूड्स से दूर रहें।
एलर्जी

नाक बहना, आंखों से पानी आना और नाक बंद होना एलर्जिक राइनाइटिस के मुख्य कारणों में से एक है। इसलिए अगर आप किसी विशेष स्थान पर जाकर बीमार पड़ते हैं या किसी विशेष समय पर बीमार होते हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है। ये बहुत ज्यादा या फिर क्रॉनिक भी हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें और कारणों की पहचान करें और उनसे दूर रहने की कोशिश करें। आप भाप लेकर और खुद को हाइड्रेटेड रखकर इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं और राहत पा सकते हैं।


जेनेटिक

अगर आपके माता-पिता में से किसी को भी एलर्जी होने का खतरा रहता है, तो संभावना है कि आप भी इससे पीड़ित हो सकते हैं। इसलिए खांसी और जुकाम होने पर जांच कराते रहें और डॉक्टर की मदद लें।
सीजनल फ्लू

सीजनल फ्लू और वायरल बहुत ही आम है। सर्दियां शुरू होते ही संभावना बढ़ जाती है कि आप इन दोनों में से किसी न किसी के शिकार हो सकते हैं। गर्म कपड़े न पहनना, जंक फूड का सेवन या फिर साफ-सफाई न रखना और सीजनल हरी सब्जियों से दूरी बनाना जैसे कुछ कारण हो सकते हैं, जिसके कारण आप सीजनल फ्लू या फिर वायरल के शिकार भी हो सकते हैं।

अगर आपको लगता है कि आप साल दर साल सर्दी-जुकाम के शिकार होते रहते हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह पर फ्लू श़ॉट ले लेना चाहिए। ये आपको मौसम में बदलाव कि स्थिति में होने वाली परेशानी से राहत दिलाएगा और दूसरे के तानों से भी बचाएगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info