healthplanet.net

Posted on

बार-बार मुंह में छाले होना है शरीर में इन 6 समस्याओं का संकेत, जानें राहत पाने के उपाय

Mouth Ulcer Causes In Hindi: कुछ लोगों बार-बार मुंह में छाले की समस्या का सामना करते हैं, ये शरीर में कुछ समस्याओं का संकेत हो सकता है।
मुंह में छाले (Mouth Ulcers) होना बहुत आम समस्या है। हम में से ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी इस समस्या का सामना जरूर किया है। मुंह के छालों को कैंकर सोर्स (Canker Sores In Hindi) भी कहा जाता है। ये आपके मुंह में या आपके मसूड़ों और गालों के आसपास मौजूद छोटे-छोटे और दर्दनाक घाव होते हैं। जिसके कारण आपको कुछ भी खाने पीने में परेशानी होती है। मुंह के छाले एक से दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं, और आमतौर संक्रामक नहीं होते हैं। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि कुछ लोगों के मुंह में बार-बार छाले (Frequent Mouth Ulcers In Hindi) होते हैं या थोड़े-थोड़े दिन बाद मुंह के छालों की समस्या होती है।

आमतौर पर मुंह में छाले होने के लिए कई कारण (Mouth Ulcer Causes In Hindi) जिम्मेदार हो सकते हैं, लेकिन अगर अगर आपके मुंह में बार-बार छाले (Frequent Mouth Ulcers) हो रहे हैं तो यह आपके शरीर में मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं या बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जिसके कारण आपको बार-बार ये समस्या हो रही है। इस लेख में हम आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्पणा पद्मानाभन (बीएएमएस, एमडी, पीएचडी आयुर्वेद) से जानेंगे मुंह में छाले होने के कारण (Causes Of Mouth Ulcer In Hindi) और बार-बार मुंह में छाले होना किन बीमारियों का संकेत है।


मुंह में छाले होने के क्या कारण हैं (Mouth Ulcer Causes In Hindi)
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा कोई निश्चित कारण नहीं है जो मुंह के छालों के लिए जिम्मेदार हो सकता है। लेकिन ऐसे कई कारक हैं जो मुंह में छालों को ट्रिगर कर सकते हैं। जैसे:
दांतों की सफाई के दौरान ज्यादा ब्रश रगड़ने से मुंह में घाव, खेलते समय चोट लगना, या दांतों से गाल कटना।
सोडियम लॉरिल सल्फेट युक्त टूथपेस्ट और माउथ रिंस का प्रयोग
सिट्रस फूड्स खाना जैसे स्ट्रॉबेरी और अनानास
कैफीन युक्त फूड्स का अधिक सेवन जैसे चॉकलेट और कॉफी
मुंह में मौजूद बैक्टीरिया द्वारा एलर्जी 
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हार्मोनल परिवर्तन
पर्याप्त नींद न लेना औरमोशनल स्ट्रेस
संक्रमण जैसे बैक्टीरियल, वायरल या फंगल
ज्यादा तला-भुना भोजन, जंक फूड्स, खट्टे और मसालेदार फूड्स का सेवन

बार-बार होने वाले मुंह के छाले किन स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं (Frequent Mouth Ulcer Causes In Hindi Signs of Underlying Diseases)

बार-बार मुंह में छाले होने की समस्या को आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के साथ जोड़ा गया है। आयुर्वेद के अनुसार बार-बार मुंह में छाले होना निम्न समस्याओं का संकेत हैं।

शरीर में पित्त असंतुलन
पेट स्वस्थ न होना
खराब नींद और तनाव
एसिडिटी, सूजन, कब्ज
कमजोर इम्यूनिटी
शरीर में पोषक तत्वों की कमी

मुंह के छालों से छुटकारा पाने के उपाय (Home Remedies For Mouth Ulcers In Hindi)

अल्सर ठीक होने तक मसालेदार और खट्टा भोजन करने से बचें
लहसुन, मिर्च, अदरक का सेवन कम करें
अपना मुंह साफ रखें
खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें
नियमित रूप से त्रिफला या मुलेठी की गर्म चाय से कुल्ला करें। इसे अपने मुंह में प्रत्येक बार 2-3 मिनट तक रखें, इस तरह दिन में 4-5 बार कुल्ला करें।
एक चुटकी हल्दी या मुलेठी के पाउडर से अल्सर को साफ करें।
छाले पर बार-बार घी और शहद लगाएं।
छाले में जलन और दर्द को कम करने के लिए दूध से कुल्ला करें।
अमरूद के कोमल पत्ते चबाएं
जीरा, धनिया, सौंफ की चाय बार-बार पिएं।
आंवला का सेवन करें


अगर इन टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपकी मुंह के छालों से राहत नहीं मिल रही है और बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वह आपकी स्थिति का परीक्षण करके आपको बेहतर उपचार प्रदान करने में मदद करेंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info