healthplanet.net

Posted on

बादाम के छिलके भी हैं बड़े काम के, फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल

बादाम के छिलकों से चटनी बना सकते हैं.
Tips to use almond peels: बादाम को सबसे हेल्दी और कॉमन ड्राईफ्रूट्स में से एक माना जाता है. यही कारण है कि बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़े सभी किसी ना किसी रूप में बादाम का सेवन करते हैं. वहीं कुछ लोग बादाम को भिगोकर खाना भी पसंद करते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग बादाम खाने से पहले बादाम के छिलकों को उतार कर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रोजमर्रा के कामों में बादाम के छिलकों (Almond peels) का इस्तेमाल काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

दरअसल बादाम को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. विटामिन ई का बेस्ट सोर्स माना जाने वाला बादाम सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. वहीं बादाम के छिलके भी कम गुणकारी नहीं होते हैं. इसलिए आप इन्हें फेंकने के बजाए कई अन्य कामों में भी यूज कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं बादाम के छिलकों को इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में.

बादाम के छिलकों से बनाएं खाद
बादाम के छिलकों को आप पौधो में खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. बादाम के छिलकों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल और प्रीबायोटिक गुण पौधों में मेटाबोलाइट्स और विटामिन ई की मात्रा बढ़ाने का काम करते हैं. बादाम के छिलकों की खाद बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें धूप में अच्छी तरह से सुखाकर पीस लें. अब बादाम के छिलकों से बने पाउडर को पौधों में डाल दें.

बादाम के छिलके की स्वादिष्ट चटनी
विटामिन ई, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम के छिलकों का आप चटनी के रूप में भी सेवन कर सकते हैं. चटनी बनाने के लिए बादाम के छिलकों को रात भर के लिए भिगो दें. अब मूंगफली को भून कर बादाम के छिलकों के साथ पीस लें. अब एक पैन में तेल डालकर प्याज, चने की दाल, उड़द की दाल, काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाकर एक साथ भूनें. ठंडा होने के बाद इस मिक्सचर में पिसे बादाम के छिलके, मूंगफली, नमक और इमली का रस मिलाकर ब्लेंड कर लें. अब राई और करी पत्ते के तड़के से चटनी को गार्निश करके सर्व करें.

बॉडी वॉश करें तैयार
बादाम के छिलकों से बना बॉडी वॉश एंटी-एजिंग गुणों के साथ त्वचा को मॉइश्चराइज करके मुलायम रखने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच बादाम के छिलके में 2 चम्मच दूध, 1 चम्मच हल्दी, थोड़ा सा गुलाब जल और शहद मिक्स करके 5 मिनट के लिए भिगों दें. अब इस मिक्सचर को बॉडी स्क्रबर और फेस पैक की तरह अप्लाई करें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info