healthplanet.net

Posted on

छिलके सहित बादाम खाने से सेहत को होने वाले नुकसान

नहीं मिल पाता है भरपूर पोषण

अगर आप छिलके वाली बादाम खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्व नहीं मिल पाता है. दरअसल, बादाम में टैनिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है. इस कंपाउंड के सेवन से शरीर को पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. इसलिए हमें छिलके सहित बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए.

पित्त को कर सकता है असंतुलित

छिलके वाली बादाम का का सेवन करने से शरीर में पित्त का असंतुलन बढ़ने लगता है. जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है. इसलिए कोशिश करें कि छिलके वाली बादाम का सेवन न करें.

आंतों को पहुंचाता है नुकसान

छिलका सहित बादाम खाने से इसके कुछ कण आंतों में फंस सकते हैं. इस वजह से पेट में जलन, गैस, अपच, कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि बादाम को हमेशा छीलकर ही खाएं.

कैसे करें बादाम का सेवन-

बादाम को हमेशा भिगोकर खाएं. यह आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक हेल्दी हो सकता है.
छिलकर बादाम खाने से इसकी गर्मी कम हो सकती है.
बादाम को घिसकर दूध में मिक्स करके पिएं. इससे काफी लाभ मिलेगा.
स्नैक्स में रोस्टेड बादाम का सेवन करें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info